Travel

कामाख्या स्पेशल ट्रेन: रेलवे ने कामाख्या मंदिर दर्शन करने वाले श्रद्धालुओं को दिया तोहफा, रेलवे ने नई दिल्ली से स्पेशल ट्रेन चलाने का लिया निर्णय

कामाख्या स्पेशल ट्रेन: कामाख्या मंदिर दर्शन करने वाले श्रद्धालुओं के लिए रेलवे ने बड़ी खुशखबरी दी है, कामाख्या मंदिर दर्शन करने वाले श्रद्धालुओं के लिए रेलवे ने स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। नई दिल्ली से कामाख्या के लिए यह ट्रेन रविवार को रवाना होगी।

मार्ग में यह ट्रेन कानपुर सेंट्रल, प्रयाग जंक्शन, पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन, पाटलिपुत्र, बरौनी, कटिहार जंक्शन, न्यू जलपाईगुड़ी, न्यू बोगांईगांव व गोलपाड़ा स्टेशनों पर ठहरेगी। ट्रेन संख्या 04002 नई दिल्ली कामाख्या स्पेशल नई दिल्ली से मध्यरात्रि 12:05 बजे रवाना होगी। वातानुकूलित, शयनयान व सामान्य श्रेणी कोच वाली यह ट्रेन होगी।

इसके अलावा रेलवे ने ट्रेन संख्या 22655/22656 एर्नाकुलम-हजरत निजामुद्दीन-एर्नाकुलम साप्ताहिक सुपरफास्ट व ट्रेन संख्या 16031/6032 चेन्नई-श्रीमाता वैष्णो देवी कटड़ा-चेन्नई एक्सप्रेस की सेवा को भी बहाल करने का निर्णय लिया है। ट्रेन संख्या 22655 एर्नाकुलम-निजामुद्दीन 6 जुलाई से प्रत्येक बुधवार और निजामुद्दीन-एर्नाकुलम साप्ताहिक प्रत्येक शुक्रवार को 8 जुलाई से चलेगी।

इसके अलावा ट्रेन संख्या 16031 चेन्नई सेंट्रल-श्रीमाता वैष्णो देवी कटड़ा सप्ताह में 3 दिन चलने वाली ट्रेन 3 जुलाई से चलेगी। इसी तरह ट्रेन संख्या 16032 श्रीमाता वैष्णो देवी कटड़ा-चेन्नई सेंट्रल एक्सप्रेस 5 जुलाई से चलेगी।

Most Popular

Uncategorized

उत्तर प्रदेश पुलिस का सिपाही मिशन शक्ति जैसे अभियान को दिखा रहा ठेंगा!दो बीवियों के बीच फसा उत्तर प्रदेश पुलिस का सिपाही,एक बीवी घर तो दूसरी को ले तैनाती क्षेत्र में रह रहा था! घर वालों को पता चलने पर दूसरी को छोड़ा तो दूसरी बीवी ने किया मुकदमा!उत्तर प्रदेश में कानून का रखवाला ही कानून की धज्जियां उड़ा रहा,शादीशुदा होने के बावजूद कई सालों से दूसरी महिला को पत्नी बनाकर साथ में रह रहा था! बताते चलें कि देवरिया जिले का सिपाही ना०पु०062620433 रवि प्रताप जो पहले से शादीशुदा था महाराजगंज में तैनाती के दौरान महाराजगंज की एक महिला को भी अपनी पत्नी बनाकर साथ में रखा हुआ था! कई सालों तक साथ में रहने के बाद जब घर वालों को पता चला तो वह दूसरी बीवी को छोड़कर भागने के फिराक में लग गया! लेकिन दूसरी बीवी उसे भागता देख जिले के ही पुलिस अधीक्षक के पास शिकायत लेकर पहुंची और सिपाही रवि प्रताप के खिलाफ 376,और 493/506, समेत कई धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है! अब सवाल यह उठ रहा है कि ऐसी धाराओं में मुकदमा दर्ज होने के बाद भी सिपाही रवि प्रताप निश्चिंत होकर अपनी ड्यूटी गोंडा जिले के जीआरपी में कर रहा है और कानून के बीच के बीच फसाकर दूसरी बीवी को प्रताड़ित कर रहा है!आपको बताते चलें कि महाराजगंज जिले में यह मामला काफी चर्चा में रहा है लेकिन विभागीय होने के नाते पुलिस विभाग के द्वारा भी आज तक ना तो सिपाही रवि प्रताप को गिरफ्तार किया गया ना ही उसकी दूसरी पत्नी के लिए न्याय संगत कोई कदम उठाया गया! कागजी कार्यवाही में कोटा पूर्ति करके सिर्फ महिला को थाने कचहरी और कोर्ट तक भगाया गया अब प्रश्न यह उठता है कि जब एक व्यक्ति कई सालों तक उक्त महिला के साथ रह रहा था तो ऐसे में उस महिला के ऊपर पड़ने वाले खर्च का भार कौन उठाएगा और किस के भरोशे न्याय के नियत दर-दर भटकेगी! बात करने पर सिपाही रवि प्रताप की दूसरी पत्नी ने बताया कि सिपाही रवि प्रताप के रिश्तेदारों के द्वारा उसे जान से मारने की धमकी भी मिल रही है और तरह-तरह के कूट रचित योजनाओं सेवा किसी भी तरीके से मामले को सुलह के रास्ते पर ले जाना चाहता है! उक्त प्रकरण में जो कि मामला गिरफ्तारी का है कि बावजूद कानून व्यवस्था को ही इस्तेमाल कर उक्त सिपाही इस मामले से निकल अपनी रोटी सेक दूसरी महिला के जीवन के साथ खिलवाड़ कर रहा है! जहां उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं की सुरक्षा और उनके जीवन को मजबूत रखने के लिए तरह-तरह के कानून बना रहे हैं वहीं ऐसे भ्रष्ट और अयाश कानून के रखवाले सारे कानून को तोड़ सरकार की मंशा पर पानी फिरने का काम कर रहे हैं!(साक्ष्य मौजूद)

To Top