Uttar Pradesh

RLD पंचायत: चौधरी जयंत ने योगी-मोदी पर कसा तंज- जिनके आगे-पीछे कोई नहीं वे परिवार को क्या जानें, इनके चक्कर में कुंवारे रह जाओगे

RLD पंचायत: अग्निपथ और देश में व्याप्त बेरोजगारी के विरोध में आज रालोद के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी जयंत सिंह ने शामली के ग्राम काबड़ौत स्थित विद्या मंदिर हाई स्कूल के मैदान में युवा पंचायत को संबोधित किया। रालोद नेताओं समेत पंचायत में काफी संख्या में युवा पहुंचे। शामली, बागपत, सहारनपुर, मुजफ्फरनगर समेत कई अन्य जिलों से भी हजारों की संख्या में युवा रालोद अध्यक्ष चौधरी जयंत सिंह के समर्थन में यहां पहुंचे। बता दें कि अग्निपथ योजना के विरोध में रालोद की यह पहली युवा पंचायत है।

रालोद के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी जयंत सिंह ने कहा कि नौजवानों को आग में योजना का नाम अग्निपथ है। छह महीने की ट्रेनिंग में तकनीकी नहीं सिखाते, सेना के पूर्व अधिकारियों ने इसे गलत बताया है। सेना में कुर्बानी देने वालों का नाम मिटाने की साजिश है। मोदी किसान आंदोलन में सड़क पर उतरे लोगों को सजा दे रहे हैं। कहा- शामली के लोग प्रगतिशील, मेहनती हैं। किसी भी चीज की शुरुआत अच्छी जगह से होनी चाहिए। इसलिए शामली से युवा पंचायत की शुरूआत की।

उन्होंने सीएम योगी और पीएम मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि जिनके आगे-पीछे कोई नहीं वे परिवार को क्या जानें। इनके चक्कर में कुंवारे रह जाओगे। इनसे अपनी शादी तो संभाली नहीं गई। तुम्हारी होने नहीं देंगे। आने वाले दिनों में पुलिस वालों के साथ भी ऐसा ही करेंगे। इन्हें आर्मी में पैसे की बचत दिख रही है। अग्निपथ योजना में भर्ती हुआ युवा ये नहीं बता पाएगा कि वह कभी सेना में था। इस युवा पंचायत को सफल बनाने के लिए रालोद नेताओं ने पूरी ताकत झोंक दी है।

Most Popular

Uncategorized

उत्तर प्रदेश पुलिस का सिपाही मिशन शक्ति जैसे अभियान को दिखा रहा ठेंगा!दो बीवियों के बीच फसा उत्तर प्रदेश पुलिस का सिपाही,एक बीवी घर तो दूसरी को ले तैनाती क्षेत्र में रह रहा था! घर वालों को पता चलने पर दूसरी को छोड़ा तो दूसरी बीवी ने किया मुकदमा!उत्तर प्रदेश में कानून का रखवाला ही कानून की धज्जियां उड़ा रहा,शादीशुदा होने के बावजूद कई सालों से दूसरी महिला को पत्नी बनाकर साथ में रह रहा था! बताते चलें कि देवरिया जिले का सिपाही ना०पु०062620433 रवि प्रताप जो पहले से शादीशुदा था महाराजगंज में तैनाती के दौरान महाराजगंज की एक महिला को भी अपनी पत्नी बनाकर साथ में रखा हुआ था! कई सालों तक साथ में रहने के बाद जब घर वालों को पता चला तो वह दूसरी बीवी को छोड़कर भागने के फिराक में लग गया! लेकिन दूसरी बीवी उसे भागता देख जिले के ही पुलिस अधीक्षक के पास शिकायत लेकर पहुंची और सिपाही रवि प्रताप के खिलाफ 376,और 493/506, समेत कई धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है! अब सवाल यह उठ रहा है कि ऐसी धाराओं में मुकदमा दर्ज होने के बाद भी सिपाही रवि प्रताप निश्चिंत होकर अपनी ड्यूटी गोंडा जिले के जीआरपी में कर रहा है और कानून के बीच के बीच फसाकर दूसरी बीवी को प्रताड़ित कर रहा है!आपको बताते चलें कि महाराजगंज जिले में यह मामला काफी चर्चा में रहा है लेकिन विभागीय होने के नाते पुलिस विभाग के द्वारा भी आज तक ना तो सिपाही रवि प्रताप को गिरफ्तार किया गया ना ही उसकी दूसरी पत्नी के लिए न्याय संगत कोई कदम उठाया गया! कागजी कार्यवाही में कोटा पूर्ति करके सिर्फ महिला को थाने कचहरी और कोर्ट तक भगाया गया अब प्रश्न यह उठता है कि जब एक व्यक्ति कई सालों तक उक्त महिला के साथ रह रहा था तो ऐसे में उस महिला के ऊपर पड़ने वाले खर्च का भार कौन उठाएगा और किस के भरोशे न्याय के नियत दर-दर भटकेगी! बात करने पर सिपाही रवि प्रताप की दूसरी पत्नी ने बताया कि सिपाही रवि प्रताप के रिश्तेदारों के द्वारा उसे जान से मारने की धमकी भी मिल रही है और तरह-तरह के कूट रचित योजनाओं सेवा किसी भी तरीके से मामले को सुलह के रास्ते पर ले जाना चाहता है! उक्त प्रकरण में जो कि मामला गिरफ्तारी का है कि बावजूद कानून व्यवस्था को ही इस्तेमाल कर उक्त सिपाही इस मामले से निकल अपनी रोटी सेक दूसरी महिला के जीवन के साथ खिलवाड़ कर रहा है! जहां उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं की सुरक्षा और उनके जीवन को मजबूत रखने के लिए तरह-तरह के कानून बना रहे हैं वहीं ऐसे भ्रष्ट और अयाश कानून के रखवाले सारे कानून को तोड़ सरकार की मंशा पर पानी फिरने का काम कर रहे हैं!(साक्ष्य मौजूद)

To Top