Uttar Pradesh

वाराणसी: काशी में कल की शाम दशाश्वमेध घाट पर हुई गंगा आरती शिंजो आबे को रही समर्पित, अर्चकों ने दो मिनट का मौन रख किया नमन

वाराणसी: जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे का निधन हो गया है l शुक्रवार की सुबह एक चुनावी सभा के दौरान उन्हें गोली मार दी गई, इसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया, लेकिन काफी कोशिशों के बाद भी उन्हें नहीं बचाया जा सका l  जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे ने जिस गंगा घाट पर हाथ में गंगाजल लेकर विश्व शांति की कामना की थी, वहीं पर उनको श्रद्धांजलि अर्पित की गई। शुक्रवार की शाम दशाश्वमेध घाट पर होने वाली गंगा आरती शिंजो आबे को समर्पित रही।

अर्चकों के साथ देश-विदेश से आए श्रद्धालुओं ने दो मिनट का मौन रखकर उन्हेें नमन किया। दशाश्वमेध घाट पर जहां बैठकर शिंजो आबे ने गंगा आरती देखी थी, उसी स्थान पर 501 दीपों से नमन लिखकर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। गंगा सेवा निधि के सातों अर्चकों ने पहले मां गंगा में दीपदान किया। इसके बाद हाथों में शिंजो आबे की तस्वीर लेकर उन्हें नमन किया। उनकी आत्मा की शांति के लिए मां गंगा से प्रार्थना की गई।

इस दौरान गंगा सेवा निधि के अध्यक्ष सुशांत मिश्रा, सचिव सुरजीत सिंह, हनुमान यादव उपस्थित थे। वहीं, सारनाथ स्थित जापानी मंदिर में भी उन्हें मौन श्रद्धांजलि दी गई। पूर्व मंत्री शतरुद्र प्रकाश ने कहा कि शिंजो आबे की हत्या निंदनीय है। वे सच्चे काशी मित्र थे। काशी में रुद्राक्ष उनका सर्वश्रेष्ठ उपहार है। उनकी हत्या से काशी शोक संतप्त है। भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष महेश चंद श्रीवास्तव ने कहा कि शिंजो आबे ने भारत-जापान संबंधों को वैश्विक स्तर पर बढ़ाने में योगदान दिया है। वह पहले जापानी पीएम थे जिन्होंने कई बार भारत की यात्रा की। शिंजो आबे का काशी से गहरा नाता रहा है l

Most Popular

Uncategorized

उत्तर प्रदेश पुलिस का सिपाही मिशन शक्ति जैसे अभियान को दिखा रहा ठेंगा!दो बीवियों के बीच फसा उत्तर प्रदेश पुलिस का सिपाही,एक बीवी घर तो दूसरी को ले तैनाती क्षेत्र में रह रहा था! घर वालों को पता चलने पर दूसरी को छोड़ा तो दूसरी बीवी ने किया मुकदमा!उत्तर प्रदेश में कानून का रखवाला ही कानून की धज्जियां उड़ा रहा,शादीशुदा होने के बावजूद कई सालों से दूसरी महिला को पत्नी बनाकर साथ में रह रहा था! बताते चलें कि देवरिया जिले का सिपाही ना०पु०062620433 रवि प्रताप जो पहले से शादीशुदा था महाराजगंज में तैनाती के दौरान महाराजगंज की एक महिला को भी अपनी पत्नी बनाकर साथ में रखा हुआ था! कई सालों तक साथ में रहने के बाद जब घर वालों को पता चला तो वह दूसरी बीवी को छोड़कर भागने के फिराक में लग गया! लेकिन दूसरी बीवी उसे भागता देख जिले के ही पुलिस अधीक्षक के पास शिकायत लेकर पहुंची और सिपाही रवि प्रताप के खिलाफ 376,और 493/506, समेत कई धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है! अब सवाल यह उठ रहा है कि ऐसी धाराओं में मुकदमा दर्ज होने के बाद भी सिपाही रवि प्रताप निश्चिंत होकर अपनी ड्यूटी गोंडा जिले के जीआरपी में कर रहा है और कानून के बीच के बीच फसाकर दूसरी बीवी को प्रताड़ित कर रहा है!आपको बताते चलें कि महाराजगंज जिले में यह मामला काफी चर्चा में रहा है लेकिन विभागीय होने के नाते पुलिस विभाग के द्वारा भी आज तक ना तो सिपाही रवि प्रताप को गिरफ्तार किया गया ना ही उसकी दूसरी पत्नी के लिए न्याय संगत कोई कदम उठाया गया! कागजी कार्यवाही में कोटा पूर्ति करके सिर्फ महिला को थाने कचहरी और कोर्ट तक भगाया गया अब प्रश्न यह उठता है कि जब एक व्यक्ति कई सालों तक उक्त महिला के साथ रह रहा था तो ऐसे में उस महिला के ऊपर पड़ने वाले खर्च का भार कौन उठाएगा और किस के भरोशे न्याय के नियत दर-दर भटकेगी! बात करने पर सिपाही रवि प्रताप की दूसरी पत्नी ने बताया कि सिपाही रवि प्रताप के रिश्तेदारों के द्वारा उसे जान से मारने की धमकी भी मिल रही है और तरह-तरह के कूट रचित योजनाओं सेवा किसी भी तरीके से मामले को सुलह के रास्ते पर ले जाना चाहता है! उक्त प्रकरण में जो कि मामला गिरफ्तारी का है कि बावजूद कानून व्यवस्था को ही इस्तेमाल कर उक्त सिपाही इस मामले से निकल अपनी रोटी सेक दूसरी महिला के जीवन के साथ खिलवाड़ कर रहा है! जहां उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं की सुरक्षा और उनके जीवन को मजबूत रखने के लिए तरह-तरह के कानून बना रहे हैं वहीं ऐसे भ्रष्ट और अयाश कानून के रखवाले सारे कानून को तोड़ सरकार की मंशा पर पानी फिरने का काम कर रहे हैं!(साक्ष्य मौजूद)

To Top