India

नीरज चोपड़ा: विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप में हरियाणा के गोल्डन ब्वॉय ने एक बार फिर रचा इतिहास, रजत पदक जीतने वाले बने पहले भारतीय

विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप: विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप में हरियाणा के गोल्डन ब्वॉय नीरज चोपड़ा ने रविवार को एक बार फिर इतिहास रच दिया। नीरज ने विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप में रजत पदक जीत लिया है। इस प्रतियोगिता में रजत पदक जीतने वाले वे पहले भारतीय बन गए हैं। इस प्रतियोगिता में कोई भी पदक जीतने वाले पहले भारतीय पुरुष हैं। नीरज की ऐतिहासिक जीत से हरियाणा जश्न में डूब गया है। उनके गांव खंडरा में खुशी की लहर दौड़ गई है।

मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने नीरज को बधाई दी है। पूर्व सीएम भूपेंद्र हुड्डा ने भी नीरज चोपड़ा के पिता को बधाई दी। नीरज चोपड़ा के पिता सतीश कुमार ने कहा कि यह एक बड़ी उपलब्धि है। हम खुश हैं, देश को गर्व है। हमें उम्मीद है कि वह अगली बार गोल्ड जीतेंगे।

विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप में रजत पदक जीतने के बाद नीरज चोपड़ा ने कहा कि मैं राष्ट्रमंडल खेलों में अपना सर्वश्रेष्ठ दूंगा। वहीं उनके पिता सतीश कुमार ने कहा कि उन्हें बेटे की सफलता पर गर्व है। नीरज की मां सरोज देवी ने कहा कि हमें बहुत खुशी है कि उनकी मेहनत रंग लाई। हमें यकीन था कि वह इस आयोजन में पदक जीतेंगे।

हरियाणा के सीएम मनोहर लाल ने कहा कि नीरज चोपड़ा ने विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप में सिल्वर जीतकर इतिहास रच दिया है। यह पहली बार है जब भारत ने इस चैंपियनशिप में रजत पदक जीता है। अंजू बॉबी जॉर्ज ने 2003 में कांस्य पदक जीता था। मैं उन्हें बधाई देता हूं। उन्होंने हरियाणा को गौरवान्वित किया है। उन्होंने कहा कि हरियाणा के लाल नीरज चोपड़ा देश का गौरव हैं। मनोहर लाल ने कहा कि नीरज चोपड़ा ने एक बार फिर देश और हरियाणा का नाम पूरे विश्व में रोशन किया है। मुख्यमंत्री ने नीरज के चाचा श्री भीम चोपड़ा से फोन पर बात करके बधाई दी।

Most Popular

Uncategorized

उत्तर प्रदेश पुलिस का सिपाही मिशन शक्ति जैसे अभियान को दिखा रहा ठेंगा!दो बीवियों के बीच फसा उत्तर प्रदेश पुलिस का सिपाही,एक बीवी घर तो दूसरी को ले तैनाती क्षेत्र में रह रहा था! घर वालों को पता चलने पर दूसरी को छोड़ा तो दूसरी बीवी ने किया मुकदमा!उत्तर प्रदेश में कानून का रखवाला ही कानून की धज्जियां उड़ा रहा,शादीशुदा होने के बावजूद कई सालों से दूसरी महिला को पत्नी बनाकर साथ में रह रहा था! बताते चलें कि देवरिया जिले का सिपाही ना०पु०062620433 रवि प्रताप जो पहले से शादीशुदा था महाराजगंज में तैनाती के दौरान महाराजगंज की एक महिला को भी अपनी पत्नी बनाकर साथ में रखा हुआ था! कई सालों तक साथ में रहने के बाद जब घर वालों को पता चला तो वह दूसरी बीवी को छोड़कर भागने के फिराक में लग गया! लेकिन दूसरी बीवी उसे भागता देख जिले के ही पुलिस अधीक्षक के पास शिकायत लेकर पहुंची और सिपाही रवि प्रताप के खिलाफ 376,और 493/506, समेत कई धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है! अब सवाल यह उठ रहा है कि ऐसी धाराओं में मुकदमा दर्ज होने के बाद भी सिपाही रवि प्रताप निश्चिंत होकर अपनी ड्यूटी गोंडा जिले के जीआरपी में कर रहा है और कानून के बीच के बीच फसाकर दूसरी बीवी को प्रताड़ित कर रहा है!आपको बताते चलें कि महाराजगंज जिले में यह मामला काफी चर्चा में रहा है लेकिन विभागीय होने के नाते पुलिस विभाग के द्वारा भी आज तक ना तो सिपाही रवि प्रताप को गिरफ्तार किया गया ना ही उसकी दूसरी पत्नी के लिए न्याय संगत कोई कदम उठाया गया! कागजी कार्यवाही में कोटा पूर्ति करके सिर्फ महिला को थाने कचहरी और कोर्ट तक भगाया गया अब प्रश्न यह उठता है कि जब एक व्यक्ति कई सालों तक उक्त महिला के साथ रह रहा था तो ऐसे में उस महिला के ऊपर पड़ने वाले खर्च का भार कौन उठाएगा और किस के भरोशे न्याय के नियत दर-दर भटकेगी! बात करने पर सिपाही रवि प्रताप की दूसरी पत्नी ने बताया कि सिपाही रवि प्रताप के रिश्तेदारों के द्वारा उसे जान से मारने की धमकी भी मिल रही है और तरह-तरह के कूट रचित योजनाओं सेवा किसी भी तरीके से मामले को सुलह के रास्ते पर ले जाना चाहता है! उक्त प्रकरण में जो कि मामला गिरफ्तारी का है कि बावजूद कानून व्यवस्था को ही इस्तेमाल कर उक्त सिपाही इस मामले से निकल अपनी रोटी सेक दूसरी महिला के जीवन के साथ खिलवाड़ कर रहा है! जहां उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं की सुरक्षा और उनके जीवन को मजबूत रखने के लिए तरह-तरह के कानून बना रहे हैं वहीं ऐसे भ्रष्ट और अयाश कानून के रखवाले सारे कानून को तोड़ सरकार की मंशा पर पानी फिरने का काम कर रहे हैं!(साक्ष्य मौजूद)

To Top