India

महिला विश्व कप 2025: चार साल के अंदर होंगे एशिया में तीन आईसीसी टूर्नामेंट, 2025 विश्व कप की मेजबानी भारत के पास

महिला विश्व कप 2025: भारत ने चार बार महिलाओं के आईसीसी टूर्नामेंट की मेजबानी की हैं, जिसमें से आखिरी वनडे विश्व कप 2013 में आयोजित किया था, इस बीच खबर है कि अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने 2024 से लेकर 2027 तक के लिए सभी बड़े टूर्नामेंट की मेजबानी तय कर दी है। इसके तहत भारत में 2025 का महिला वनडे विश्व कप आयोजित किया जाएगा।

आईसीसी ने बताया है कि चार सालों में महिला टीमों के चार बड़े टूर्नामेंट होंगे, जिनकी शुरुआत आईसीसी महिला विश्व कप 2024 से होगी। इसकी मेजबानी बांग्लादेश के पास है। यह पहला मौका है, जब बांग्लादेश आईसीसी के किसी बड़े महिला टूर्नामेंट की मेजबानी कर रहा है और दूसरी बार यह देश टी20 विश्व कप की मेजबानी कर रहा है। सितंबर और अक्तूबर के महीने में होने वाले इस टूर्नामेंट में 10 टीमों के बीच कुल 23 मैच होंगे।

साल 2025 में होने वाले महिला वनडे विश्व कप की मेजबानी भारत को दी गई है। भारत पांचवीं बार आईसीसी के किसी महिला टूर्नामेंट की मेजबानी करेगा। इससे पहले भी भारत चार बार आईसीसी महिला विश्व कप की मेजबानी कर चुका है। इस टूर्नामेंट में आठ टीमें भाग लेंगी और कुल 31 मैच होंगे।

आईसीसी महिला टी20 विश्व कप 2026 की मेजबानी इंग्लैंड के पास है। जून के महीने में होने वाले इस टूर्नामेंट में टीमों की संख्या 10 से बढ़कर 12 हो जाएगी और कुल 33 मैच खेले जाएंगे। यह पहला मौका होगा, जब महिला टी20 विश्व कप इंग्लैंड में खेला जाएगा। 2017 में इंग्लैंड को महिला विश्व कप की मेजबानी मिली थी और इंग्लैंड की टीम चैंपियन बनी थी।

साल 2026 में पहली बार महिला चैंपियंस ट्रॉफी खेली जाएगी। यह टूर्नामेंट टी20 फॉर्मेट में होगा। फरवरी के महीने में होने वाले इस टूर्नामेंट में छह टीमों के बीच कुल 16 मैच होंगे। इसके साथ ही यह भी बताया गया है कि इसी साल नवंबर के महीने में आईसीसी चेयरमैन के चुनाव होंगे। बर्मिंघम में आईसीसी की सालाना कॉन्फ्रेंस में मेजबान देशों के नाम पर आखिरी मुहर लगाई गई।

Most Popular

Uncategorized

उत्तर प्रदेश पुलिस का सिपाही मिशन शक्ति जैसे अभियान को दिखा रहा ठेंगा!दो बीवियों के बीच फसा उत्तर प्रदेश पुलिस का सिपाही,एक बीवी घर तो दूसरी को ले तैनाती क्षेत्र में रह रहा था! घर वालों को पता चलने पर दूसरी को छोड़ा तो दूसरी बीवी ने किया मुकदमा!उत्तर प्रदेश में कानून का रखवाला ही कानून की धज्जियां उड़ा रहा,शादीशुदा होने के बावजूद कई सालों से दूसरी महिला को पत्नी बनाकर साथ में रह रहा था! बताते चलें कि देवरिया जिले का सिपाही ना०पु०062620433 रवि प्रताप जो पहले से शादीशुदा था महाराजगंज में तैनाती के दौरान महाराजगंज की एक महिला को भी अपनी पत्नी बनाकर साथ में रखा हुआ था! कई सालों तक साथ में रहने के बाद जब घर वालों को पता चला तो वह दूसरी बीवी को छोड़कर भागने के फिराक में लग गया! लेकिन दूसरी बीवी उसे भागता देख जिले के ही पुलिस अधीक्षक के पास शिकायत लेकर पहुंची और सिपाही रवि प्रताप के खिलाफ 376,और 493/506, समेत कई धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है! अब सवाल यह उठ रहा है कि ऐसी धाराओं में मुकदमा दर्ज होने के बाद भी सिपाही रवि प्रताप निश्चिंत होकर अपनी ड्यूटी गोंडा जिले के जीआरपी में कर रहा है और कानून के बीच के बीच फसाकर दूसरी बीवी को प्रताड़ित कर रहा है!आपको बताते चलें कि महाराजगंज जिले में यह मामला काफी चर्चा में रहा है लेकिन विभागीय होने के नाते पुलिस विभाग के द्वारा भी आज तक ना तो सिपाही रवि प्रताप को गिरफ्तार किया गया ना ही उसकी दूसरी पत्नी के लिए न्याय संगत कोई कदम उठाया गया! कागजी कार्यवाही में कोटा पूर्ति करके सिर्फ महिला को थाने कचहरी और कोर्ट तक भगाया गया अब प्रश्न यह उठता है कि जब एक व्यक्ति कई सालों तक उक्त महिला के साथ रह रहा था तो ऐसे में उस महिला के ऊपर पड़ने वाले खर्च का भार कौन उठाएगा और किस के भरोशे न्याय के नियत दर-दर भटकेगी! बात करने पर सिपाही रवि प्रताप की दूसरी पत्नी ने बताया कि सिपाही रवि प्रताप के रिश्तेदारों के द्वारा उसे जान से मारने की धमकी भी मिल रही है और तरह-तरह के कूट रचित योजनाओं सेवा किसी भी तरीके से मामले को सुलह के रास्ते पर ले जाना चाहता है! उक्त प्रकरण में जो कि मामला गिरफ्तारी का है कि बावजूद कानून व्यवस्था को ही इस्तेमाल कर उक्त सिपाही इस मामले से निकल अपनी रोटी सेक दूसरी महिला के जीवन के साथ खिलवाड़ कर रहा है! जहां उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं की सुरक्षा और उनके जीवन को मजबूत रखने के लिए तरह-तरह के कानून बना रहे हैं वहीं ऐसे भ्रष्ट और अयाश कानून के रखवाले सारे कानून को तोड़ सरकार की मंशा पर पानी फिरने का काम कर रहे हैं!(साक्ष्य मौजूद)

To Top