India

राजस्थान: तबीयत खराब होने की वजह से राहुल गांधी की अलवर दौरा रद्द, प्रियंका गांधी वाड्रा दूसरी बार हुई कोरोना पॉजिटिव

राजस्थान: कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी का राजस्थान दौरा टल गया है। राहुल गांधी का आज अलवर के तिजारा में पहुंचने का कार्यक्रम था। सोनिया गांधी के बाद अब प्रियंका गांधी भी कोरोना पॉजिटिव पाई गई हैं। प्रियंका गांधी ने कोरोना पॉजिटिव होने की जानकारी खुद ट्वीट कर दी है। हालांकि, ये तीन जून को भी कोरोना की चपेट में आ गई थीं।

बुधवार को कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी राजस्थान के अलवर में पार्टी के ‘नेत्रत्व संकल्प शिविर’ कार्यक्रम में शामिल होने थे। लेकिन इसी बीच राहुल गांधी के दौरा रद्द करने की खबर आई है। जिसकी वजह उनकी तबियत खराब होनी बताई गई है।

राजस्थान के अलवर में पार्टी की तरफ से ‘नेत्रत्व संकल्प शिविर’ के कार्यक्रम में राहुल गांधी को शामिल होना था। कार्यक्रम के दौरान राहुल गांधी के स्वागत की तैयारियां की जा रही थी। इस कार्यक्रम में राहुल के साथ-साथ प्रदेश के कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहेंगे। हालांकि, खुद राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत उनकी अगुवाई करने वाले थे। अशोक गहलोत ने मंगलवार को पहुंचकर कार्यकर्ताओं को संबोधित कर पार्टी की कार्य योजना और विस्तार संबंधित जानकारी दी। साथ ही उन्होंने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को आने वाले विधानसभा चुनावों की तैयारियों को लेकर भी चर्चा की।

Most Popular

Uncategorized

उत्तर प्रदेश पुलिस का सिपाही मिशन शक्ति जैसे अभियान को दिखा रहा ठेंगा!दो बीवियों के बीच फसा उत्तर प्रदेश पुलिस का सिपाही,एक बीवी घर तो दूसरी को ले तैनाती क्षेत्र में रह रहा था! घर वालों को पता चलने पर दूसरी को छोड़ा तो दूसरी बीवी ने किया मुकदमा!उत्तर प्रदेश में कानून का रखवाला ही कानून की धज्जियां उड़ा रहा,शादीशुदा होने के बावजूद कई सालों से दूसरी महिला को पत्नी बनाकर साथ में रह रहा था! बताते चलें कि देवरिया जिले का सिपाही ना०पु०062620433 रवि प्रताप जो पहले से शादीशुदा था महाराजगंज में तैनाती के दौरान महाराजगंज की एक महिला को भी अपनी पत्नी बनाकर साथ में रखा हुआ था! कई सालों तक साथ में रहने के बाद जब घर वालों को पता चला तो वह दूसरी बीवी को छोड़कर भागने के फिराक में लग गया! लेकिन दूसरी बीवी उसे भागता देख जिले के ही पुलिस अधीक्षक के पास शिकायत लेकर पहुंची और सिपाही रवि प्रताप के खिलाफ 376,और 493/506, समेत कई धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है! अब सवाल यह उठ रहा है कि ऐसी धाराओं में मुकदमा दर्ज होने के बाद भी सिपाही रवि प्रताप निश्चिंत होकर अपनी ड्यूटी गोंडा जिले के जीआरपी में कर रहा है और कानून के बीच के बीच फसाकर दूसरी बीवी को प्रताड़ित कर रहा है!आपको बताते चलें कि महाराजगंज जिले में यह मामला काफी चर्चा में रहा है लेकिन विभागीय होने के नाते पुलिस विभाग के द्वारा भी आज तक ना तो सिपाही रवि प्रताप को गिरफ्तार किया गया ना ही उसकी दूसरी पत्नी के लिए न्याय संगत कोई कदम उठाया गया! कागजी कार्यवाही में कोटा पूर्ति करके सिर्फ महिला को थाने कचहरी और कोर्ट तक भगाया गया अब प्रश्न यह उठता है कि जब एक व्यक्ति कई सालों तक उक्त महिला के साथ रह रहा था तो ऐसे में उस महिला के ऊपर पड़ने वाले खर्च का भार कौन उठाएगा और किस के भरोशे न्याय के नियत दर-दर भटकेगी! बात करने पर सिपाही रवि प्रताप की दूसरी पत्नी ने बताया कि सिपाही रवि प्रताप के रिश्तेदारों के द्वारा उसे जान से मारने की धमकी भी मिल रही है और तरह-तरह के कूट रचित योजनाओं सेवा किसी भी तरीके से मामले को सुलह के रास्ते पर ले जाना चाहता है! उक्त प्रकरण में जो कि मामला गिरफ्तारी का है कि बावजूद कानून व्यवस्था को ही इस्तेमाल कर उक्त सिपाही इस मामले से निकल अपनी रोटी सेक दूसरी महिला के जीवन के साथ खिलवाड़ कर रहा है! जहां उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं की सुरक्षा और उनके जीवन को मजबूत रखने के लिए तरह-तरह के कानून बना रहे हैं वहीं ऐसे भ्रष्ट और अयाश कानून के रखवाले सारे कानून को तोड़ सरकार की मंशा पर पानी फिरने का काम कर रहे हैं!(साक्ष्य मौजूद)

To Top