सोनाली फोगाट: हरियाणा विधानसभा चुनाव में आदमपुर से भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ चुकी और टिक टॉक स्टार सोनाली फोगाट की मौत के बाद उनकी जाँच का समाचार लगातार सोशल मीडिया पर बना हुआ है। इस बीच कल दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल, पंजाब के सीएम भगवंत मान आदमपुर में रैली से पहले शोक जताने के लिए सोनाली फोगाट के फार्म हाउस जाएंगे।
सात सितंबर को शाम 5 बजे दोनों नेता सोनाली फोगाट की बेटी, बहन, भाई,, जेठ ,जेठानी सहित अन्य परिजनों से मिलेंगे। दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल हरियाणा 2024 के लक्ष्य को लेकर मैदान में उतर रहे हैं। जिसके लिए उन्होंने आदमपुर के गढ़ को चुना है। उपचुनाव में आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी को उतारने से पहले यहां पार्टी के लिए माहौल बनाएंगे।
7 व 8 सितंबर का अरविंद केजरीवाल व पंजाब सीएम भगवंत मान हिसार आएंगे। दो दिन के प्रवास में युवाओं से लेकर किसानों तक सभी की नब्ज टटोलने का प्रयास करेंगे। युवाओं, व्यापारियों, मीडिया से रूबरू होंगे। हिसार में कुछ नए नेताओं की आम आदमी पार्टी में ज्वाइनिंग कराई जाएगी।
आपकी जानकारी के लिए बता दे कि हरियाणा के हिसार में फार्म हाउस पर ठहरी भाजपा नेता सोनाली फोगाट की बेटी यशोधरा का कहना है कि मुझे और मेरे परिवार वालों को जान का खतरा है। हमें सुरक्षा मुहैया करवाई जाए और जल्द से जल्द सीएम से मुलाकात करवाई जाए।