India

दिल्ली: दिल्ली की तिहाड़ से एक चौकाने वाला मामला आया सामने, डॉक्टरों ने जेल में बंद कैदी के पेट से निकाले दो मोबाइल फोन

दिल्ली : दिल्ली की तिहाड़ जेल में अगस्त माह में मोबाइल फोन को बेचने के बारे में पुख्ता जानकारी मिली थी। जिसके बाद सिक्योरिटी को भी टाइट कर दिया गया था। हर एक व्यक्ति की चेकिंग काफी गंभीरता से की जा रही थी। इसी बीच तिहाड़ जेल से एक चौकाने वाला मामला सामने आया हैं। जेल नंबर एक में बंद कैदी ने अपने पेट में फोन होने की बात अधिकारियों को बताई l जेल नंबर एक में बंद कैदी के पेट से डॉक्टरों ने दो मोबाइल फोन निकाले हैं।

बताया जा रहा है कि एक कैदी पैसा कमाने के लिए चार मोबाइल निगल गया। डाक्टरों ने आपरेशन करके उसके पेट से दो मोबाइल फोन निकाले हैं। पेट में अभी दो और मोबाइल फोन और हैं। उनको निकालने के लिए जल्द ही दूसरा ऑपरेशन किया जाएगा। जेल के महानिदेशक संदीप गोयल ने बताया कि कैदी की जीबी पंत अस्पताल में इंडोस्कोपी की गई।
तिहाड़ जेल पुलिस अधिकारियों के अनुसार, जेल संख्या-एक में बंद इस कैदी ने जेल अधिकारियों को बताया कि उसे जेल में पैसा कमाने का आइडिया आया था। जब वह जेल से बाहर आया तो उसने चार छोटे मोबाइल निगल लिए। उसे लगा कि वह मोबाइल फोनों को अन्य कैदियों को बेच देगा। मोबाइल निगलने के बाद वह तिहाड़ जेल चला गया। वहां उसकी तलाशी ली गई, मगर कुछ पता नहीं लगा। जेल में जाकर उसने मोबाइल फोनों को बाहर निकालने की अपने स्तर पर बहुत कोशिश की, मगर मोबाइल फोन निकले नहीं।

इसके बाद उसे पेट में दर्द हो गया। इससे वह डर गया और उसने जेल अधिकारियों को बताया कि उसके पेट में चार मोबाइल फोन हैं। जेल अधिकारियों ने शुरू में उसका मजाक उड़ाया और उसकी बात को टाल दिया। कैदी अपनी बात पर अड़ा रहा तो उसे डीडीयू अस्पताल भेजा गया। यहां भी डॉक्टरों को उसकी बात पर यकीन नहीं हुआ। यहां से उसे जीबी पंत अस्पताल भेज दिया गया। यहां पर डॉक्टरों ने पहले उसकी इंडोस्कोपी की। इससे पता लगा कि उसके पेट में मोबाइल फोन हैं। इसके बाद ऑपेरशन कर दो मोबाइल निकाल दिए गए। जेल अधिकारियों का कहना है कि दो अन्य मोबाइलों को निकालने के लिए जल्द ही उसका दूसरा ऑपरेशन किया जाएगा।

Most Popular

Uncategorized

उत्तर प्रदेश पुलिस का सिपाही मिशन शक्ति जैसे अभियान को दिखा रहा ठेंगा!दो बीवियों के बीच फसा उत्तर प्रदेश पुलिस का सिपाही,एक बीवी घर तो दूसरी को ले तैनाती क्षेत्र में रह रहा था! घर वालों को पता चलने पर दूसरी को छोड़ा तो दूसरी बीवी ने किया मुकदमा!उत्तर प्रदेश में कानून का रखवाला ही कानून की धज्जियां उड़ा रहा,शादीशुदा होने के बावजूद कई सालों से दूसरी महिला को पत्नी बनाकर साथ में रह रहा था! बताते चलें कि देवरिया जिले का सिपाही ना०पु०062620433 रवि प्रताप जो पहले से शादीशुदा था महाराजगंज में तैनाती के दौरान महाराजगंज की एक महिला को भी अपनी पत्नी बनाकर साथ में रखा हुआ था! कई सालों तक साथ में रहने के बाद जब घर वालों को पता चला तो वह दूसरी बीवी को छोड़कर भागने के फिराक में लग गया! लेकिन दूसरी बीवी उसे भागता देख जिले के ही पुलिस अधीक्षक के पास शिकायत लेकर पहुंची और सिपाही रवि प्रताप के खिलाफ 376,और 493/506, समेत कई धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है! अब सवाल यह उठ रहा है कि ऐसी धाराओं में मुकदमा दर्ज होने के बाद भी सिपाही रवि प्रताप निश्चिंत होकर अपनी ड्यूटी गोंडा जिले के जीआरपी में कर रहा है और कानून के बीच के बीच फसाकर दूसरी बीवी को प्रताड़ित कर रहा है!आपको बताते चलें कि महाराजगंज जिले में यह मामला काफी चर्चा में रहा है लेकिन विभागीय होने के नाते पुलिस विभाग के द्वारा भी आज तक ना तो सिपाही रवि प्रताप को गिरफ्तार किया गया ना ही उसकी दूसरी पत्नी के लिए न्याय संगत कोई कदम उठाया गया! कागजी कार्यवाही में कोटा पूर्ति करके सिर्फ महिला को थाने कचहरी और कोर्ट तक भगाया गया अब प्रश्न यह उठता है कि जब एक व्यक्ति कई सालों तक उक्त महिला के साथ रह रहा था तो ऐसे में उस महिला के ऊपर पड़ने वाले खर्च का भार कौन उठाएगा और किस के भरोशे न्याय के नियत दर-दर भटकेगी! बात करने पर सिपाही रवि प्रताप की दूसरी पत्नी ने बताया कि सिपाही रवि प्रताप के रिश्तेदारों के द्वारा उसे जान से मारने की धमकी भी मिल रही है और तरह-तरह के कूट रचित योजनाओं सेवा किसी भी तरीके से मामले को सुलह के रास्ते पर ले जाना चाहता है! उक्त प्रकरण में जो कि मामला गिरफ्तारी का है कि बावजूद कानून व्यवस्था को ही इस्तेमाल कर उक्त सिपाही इस मामले से निकल अपनी रोटी सेक दूसरी महिला के जीवन के साथ खिलवाड़ कर रहा है! जहां उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं की सुरक्षा और उनके जीवन को मजबूत रखने के लिए तरह-तरह के कानून बना रहे हैं वहीं ऐसे भ्रष्ट और अयाश कानून के रखवाले सारे कानून को तोड़ सरकार की मंशा पर पानी फिरने का काम कर रहे हैं!(साक्ष्य मौजूद)

To Top