Uttar Pradesh

अयोध्या: इस बार अयोध्या मे दीपोत्सव में श्रीराम का राजतिलक करेंगे पीएम मोदी, अयोध्या में करीब चार घंटे रुकेंगे पीएम

दीपोत्सव: रामनगरी अयोध्या मे दीपोत्सव में हर बार सीएम योगी भगवान श्रीराम का राजतिलक करते रहे हैं, पर इस बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पहली बार दीपोत्सव में अयोध्या आ रहे हैं। वे यहां महर्षि वशिष्ठ की भूमिका में भगवान श्रीराम का राजतिलक करेंगें और श्रीराम व माता सीता की आरती उतारेंगे। इस बार हेलीकॉप्टर रूपी पुष्पक विमान से श्रीराम, सीता व लक्ष्मण सहित भरत व शत्रुघ्न के स्वरूप भी लाए जाने की तैयारी है।

दीपोत्सव को ऐतिहासिक बनाने के लिए हर कदम पर तैयारियां दिख रही हैं। राम की पैड़ी के आसपास के भवनों को एक रंग में रंगा जा रहा। अयोध्या रोशनी से नहा उठे, इसके लिए हर खंभे, हर पुल, गली-मोहल्ला, चौराहा, घाट व मंदिर की भव्य लाइटिंग की जा रही है। पार्क में रामदरबार सज रहा है। जिसमें माता सीता सहित प्रभु राम अपने अनुजों व हनुमान संग विराजेंगे।

रामदरबार के ठीक सामने अतिथियों पीएम, सीएम, राज्यपाल व अन्य के बैठने की व्यवस्था की जा रही है। यहीं संत-धर्माचार्यों के बैठने की भी व्यवस्था की जा रही है। पीएम नरेंद्र मोदी सरयू तट पर 5100 बाती की महाआरती करेंगे। आरती के दौरान उनके साथ केवल सीएम योगी आदित्यनाथ व राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ही मौजूद रहेंगी। 30 गुणे 20 वर्गफीट का मंच बनाया जा रहा है, जहां से पीएम आतिशबाजी देखेंगे। पीएम नरेंद्र मोदी को रामलला के प्रधान पुजारी आचार्य सत्येंद्र दास धर्मध्वजा व विजय पताका भेंट करेंगे। माना जा रहा है कि पीएम अयोध्या में करीब चार घंटे तक रहेंगे।

पीएम नरेंद्र मोदी अयोध्या को कई योजनाओं की सौगात दे सकते हैं। प्रधानमंत्री के अयोध्या दौरे को लेकर रामनगरी में सुरक्षा प्रबंध कड़े किए जा रहे हैं। इसी क्रम में एसपीजी भी अयोध्या पहुंच गई है। एसपीजी की टीम ने गुरुवार को साकेत महाविद्यालय, रामकथा पार्क व राम की पैड़ी स्थल का भ्रमण कर सुरक्षा तैयारियों को अंतिम रूप दिया है।

Most Popular

Uncategorized

उत्तर प्रदेश पुलिस का सिपाही मिशन शक्ति जैसे अभियान को दिखा रहा ठेंगा!दो बीवियों के बीच फसा उत्तर प्रदेश पुलिस का सिपाही,एक बीवी घर तो दूसरी को ले तैनाती क्षेत्र में रह रहा था! घर वालों को पता चलने पर दूसरी को छोड़ा तो दूसरी बीवी ने किया मुकदमा!उत्तर प्रदेश में कानून का रखवाला ही कानून की धज्जियां उड़ा रहा,शादीशुदा होने के बावजूद कई सालों से दूसरी महिला को पत्नी बनाकर साथ में रह रहा था! बताते चलें कि देवरिया जिले का सिपाही ना०पु०062620433 रवि प्रताप जो पहले से शादीशुदा था महाराजगंज में तैनाती के दौरान महाराजगंज की एक महिला को भी अपनी पत्नी बनाकर साथ में रखा हुआ था! कई सालों तक साथ में रहने के बाद जब घर वालों को पता चला तो वह दूसरी बीवी को छोड़कर भागने के फिराक में लग गया! लेकिन दूसरी बीवी उसे भागता देख जिले के ही पुलिस अधीक्षक के पास शिकायत लेकर पहुंची और सिपाही रवि प्रताप के खिलाफ 376,और 493/506, समेत कई धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है! अब सवाल यह उठ रहा है कि ऐसी धाराओं में मुकदमा दर्ज होने के बाद भी सिपाही रवि प्रताप निश्चिंत होकर अपनी ड्यूटी गोंडा जिले के जीआरपी में कर रहा है और कानून के बीच के बीच फसाकर दूसरी बीवी को प्रताड़ित कर रहा है!आपको बताते चलें कि महाराजगंज जिले में यह मामला काफी चर्चा में रहा है लेकिन विभागीय होने के नाते पुलिस विभाग के द्वारा भी आज तक ना तो सिपाही रवि प्रताप को गिरफ्तार किया गया ना ही उसकी दूसरी पत्नी के लिए न्याय संगत कोई कदम उठाया गया! कागजी कार्यवाही में कोटा पूर्ति करके सिर्फ महिला को थाने कचहरी और कोर्ट तक भगाया गया अब प्रश्न यह उठता है कि जब एक व्यक्ति कई सालों तक उक्त महिला के साथ रह रहा था तो ऐसे में उस महिला के ऊपर पड़ने वाले खर्च का भार कौन उठाएगा और किस के भरोशे न्याय के नियत दर-दर भटकेगी! बात करने पर सिपाही रवि प्रताप की दूसरी पत्नी ने बताया कि सिपाही रवि प्रताप के रिश्तेदारों के द्वारा उसे जान से मारने की धमकी भी मिल रही है और तरह-तरह के कूट रचित योजनाओं सेवा किसी भी तरीके से मामले को सुलह के रास्ते पर ले जाना चाहता है! उक्त प्रकरण में जो कि मामला गिरफ्तारी का है कि बावजूद कानून व्यवस्था को ही इस्तेमाल कर उक्त सिपाही इस मामले से निकल अपनी रोटी सेक दूसरी महिला के जीवन के साथ खिलवाड़ कर रहा है! जहां उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं की सुरक्षा और उनके जीवन को मजबूत रखने के लिए तरह-तरह के कानून बना रहे हैं वहीं ऐसे भ्रष्ट और अयाश कानून के रखवाले सारे कानून को तोड़ सरकार की मंशा पर पानी फिरने का काम कर रहे हैं!(साक्ष्य मौजूद)

To Top