देश में कोरोना अपडेट: देश में कोरोना मामलों मे उतार-चढ़ाव जारी, बीते 24 घंटे में देश में 2,019 नए मामले, 10 लोगों की गई जान

देश में कोरोना: देश में फिर से कोरोना के दैनिक मामलों में उतार-चढ़ाव देखा जा रहा है। देश में कोविड-19 के मामलों में कभी गिरावट हो रही है तो कभी मामले बढ़ जा रहे है, बीते 24 घंटों की अगर बात करें तो देश में 2,019 नए केस सामने आए हैं। इसके साथ ही सक्रिय मामलों में भी गिरावट आई है।

आज यानी 21 अक्टूबर 2022 को केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक पिछले 24 घंटों के दौरान देश में 2,019 नए मामले सामने आए। पिछले 24 घंटे में 10 लोगों की जान गई है, पिछले 24 घंटे में ठीक होने वाले मरीजों की संख्या 2,579 बताई गई है। यदि दैनिक सक्रिय मामलों की दर की बात की जाए तो वो 0.85 फीसदी रही।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक देश में मामलों की संख्या बढ़कर 4,46,38,636 पर पहुंच चुकी है। इस संक्रमण से अब तक 5,28,953 लोगों की मृत्यु हो चुकी है जबकि देश भर में  4,40,84,646 मरीज ठीक हो चुके हैं।

देश में अब तक वैक्सीन के 2,19,50,97,574 करोड़ डोज दिए जा चुके हैं। आंकड़ों को देखें तो देश में अब सक्रिय मामलों की दर 0.06 प्रतिशत है, जबकि रिकवरी दर 98.8 फीसदी पर पहुंच चुकी है।