India

लखनऊ से 12 जनवरी से शुरू होगा शुक्रिया मोदी भाई जान अभियान, अल्पसंख्यक मोर्चा ने बनाई यह रणनीति….

शुक्रिया मोदी भाई जान अभियान : प्रधानमंत्री मोदी द्वारा मुस्लिम हित में लिए गए बड़े फैसलों के बारे में बताने के लिए भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा की ओर से मुस्लिम महिलाओं के साथ शुक्रिया मोदी भाई जान अभियान का आगाज लखनऊ से 12 जनवरी से शुरू होगा। प्राण प्रतिष्ठा समारोह को लेकर यदि कोई मुस्लिम सकारात्मक पहल करता है तो इसमें बुराई क्या है। प्रत्येक संभावना पर मंथन होगा।

मुस्लिम महिलाओं को लेकर 12 जनवरी से शुरू किए जा रहे इस अभियान के जरिये राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह में मुस्लिम भागीदारी की रूप रेखा सुनिश्चित करने पर मंथन होगा।  लखनऊ से शुरू हो रहे इस अभियान का नारा है ‘ना दूरी है, ना खाई है, मोदी हमारा भाई है…’। हर जिले में इस अभियान के तहत सभाएं होंगी। अभियान में केंद्र सरकार की उन योजनाओं के बारे में बताया जाएगा, जिनसे मुस्लिमों को खास लाभ हुआ है। 

इसके अलावा तीन तलाक के मामले पर मुस्लिम महिलाओं को जोड़ा जाएगा और बताया जाएगा कि उसका कितना लाभ उन्हें हुआ। अभियान के जरिये बीजेपी ये जानना चाह रही है कि प्राण प्रतिष्ठा समारोह में मुस्लिमों की क्या भागीदारी हो सकती है। 

अकबर के नवरत्नों में शुमार विख्यात कवि रहीम के इस दोहे राम नाम जान्यो नहीं, जान्यो सदा उपाधि, कहि रहीम तिहिं आपुनो, जनम गंवायो वादि। के सार को मंत्र बनाकर भाजपा ‘शुक्रिया मोदी भाई जान अभियान’ में जान फूंकेगी। 

इस दोहे में रहीम कहते हैं कि जिसने राम का नाम धारण न कर अपने धन, पद और उपाधि को ही जाना और राम के नाम पर विवाद खडे़ किये उनका जन्म व्यर्थ है। वे केवल वाद-विवाद कर अपना जीवन नष्ट करते हैं।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Most Popular

To Top