Politics

यूपी: भाजपा प्रत्याशी स्मृति ईरानी आज अमेठी से करेंगी नामांकन, कल किया था रामलला का दर्शन

अमेठी: उत्तर प्रदेश में दो चरण का चुनाव पूरा हो चुका है। इन दिनों उत्तर प्रदेश की सियासत में अमेठी सीट सुर्खियों में है। इस बीच केंद्रीय मंत्री और अमेठी लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी स्मृति ईरानी आज अमेठी से नामांकन दाखिल करेंगी। भाजपा ने तीसरी बार स्मृति को यहां से उम्मीदवार बनाया है। सुबह करीब 10 बजे अपने आवास पर हवन पूजन करने के बाद भाजपा कार्यालय पहुंचेगी। जहां से वह रोड शो करते हुए कलेक्ट्रेट पहुंच कर अपना नामांकन दाखिल करेंगी।

बता दें कि केंद्रीय मंत्री और अमेठी लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी स्मृति ईरानी अमेठी सीट से नामांकन के पहले रविवार को रामलला के दर्शन के लिए अयोध्या पहुंची थीं। स्मृति ईरानी ने कहा कि रामलला की करुणा आज हर मन को छू रही है। रामभक्तों का ये सबसे बड़ा सौभाग्य है कि आज हम प्रभु को इस दिव्य रूप में भव्य मंदिर में आराध्य के रूप में देख रहे हैं। कल उन्होंने रामलला के दर्शन किये थे और साथ ही खुद स्कूटर चलाकर सड़कों पर लोगों से मुलाकात की थी।

इस दौरान संवाददाताओं से बातचीत के दौरान स्मृति ने कहा कि आज मैं अपने आपको भाग्यशाली समझती हूं कि ऐसे युग में जन्मी, जिसने हमारे रामलला को टेंट से भव्य मंदिर में प्रतिष्ठित होते हुए देखा। आज विशेष रूप से संतों का सानिध्य, उनका स्नेह और आशीर्वाद पाकर मनोबल न सिर्फ बढ़ता है बल्कि पुण्य पथ पर चलने के लिए आज पुन: इनसे प्रेरणा पा रही हूं। श्रीरामलला के चरणों में राष्ट्र की प्रगति, प्रधान सेवक के अच्छे स्वास्थ्य और भारत के वैभव की प्रार्थना की।

उन्होंने कहा कि अयोध्या धर्म, धैर्य, निष्ठा, नियम, पुरुषार्थ और पराक्रम की भूमि है। जो भी सनातनी ये सौभाग्य रखता है कि यहां आकर प्रभु के श्रीचरणों में संतों के सानिध्य में सनातन की विजय पताका को लहराते हुए देखे, ये उसके जीवन का सबसे बड़ा पुण्य है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Most Popular

Uncategorized

उत्तर प्रदेश पुलिस का सिपाही मिशन शक्ति जैसे अभियान को दिखा रहा ठेंगा!दो बीवियों के बीच फसा उत्तर प्रदेश पुलिस का सिपाही,एक बीवी घर तो दूसरी को ले तैनाती क्षेत्र में रह रहा था! घर वालों को पता चलने पर दूसरी को छोड़ा तो दूसरी बीवी ने किया मुकदमा!उत्तर प्रदेश में कानून का रखवाला ही कानून की धज्जियां उड़ा रहा,शादीशुदा होने के बावजूद कई सालों से दूसरी महिला को पत्नी बनाकर साथ में रह रहा था! बताते चलें कि देवरिया जिले का सिपाही ना०पु०062620433 रवि प्रताप जो पहले से शादीशुदा था महाराजगंज में तैनाती के दौरान महाराजगंज की एक महिला को भी अपनी पत्नी बनाकर साथ में रखा हुआ था! कई सालों तक साथ में रहने के बाद जब घर वालों को पता चला तो वह दूसरी बीवी को छोड़कर भागने के फिराक में लग गया! लेकिन दूसरी बीवी उसे भागता देख जिले के ही पुलिस अधीक्षक के पास शिकायत लेकर पहुंची और सिपाही रवि प्रताप के खिलाफ 376,और 493/506, समेत कई धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है! अब सवाल यह उठ रहा है कि ऐसी धाराओं में मुकदमा दर्ज होने के बाद भी सिपाही रवि प्रताप निश्चिंत होकर अपनी ड्यूटी गोंडा जिले के जीआरपी में कर रहा है और कानून के बीच के बीच फसाकर दूसरी बीवी को प्रताड़ित कर रहा है!आपको बताते चलें कि महाराजगंज जिले में यह मामला काफी चर्चा में रहा है लेकिन विभागीय होने के नाते पुलिस विभाग के द्वारा भी आज तक ना तो सिपाही रवि प्रताप को गिरफ्तार किया गया ना ही उसकी दूसरी पत्नी के लिए न्याय संगत कोई कदम उठाया गया! कागजी कार्यवाही में कोटा पूर्ति करके सिर्फ महिला को थाने कचहरी और कोर्ट तक भगाया गया अब प्रश्न यह उठता है कि जब एक व्यक्ति कई सालों तक उक्त महिला के साथ रह रहा था तो ऐसे में उस महिला के ऊपर पड़ने वाले खर्च का भार कौन उठाएगा और किस के भरोशे न्याय के नियत दर-दर भटकेगी! बात करने पर सिपाही रवि प्रताप की दूसरी पत्नी ने बताया कि सिपाही रवि प्रताप के रिश्तेदारों के द्वारा उसे जान से मारने की धमकी भी मिल रही है और तरह-तरह के कूट रचित योजनाओं सेवा किसी भी तरीके से मामले को सुलह के रास्ते पर ले जाना चाहता है! उक्त प्रकरण में जो कि मामला गिरफ्तारी का है कि बावजूद कानून व्यवस्था को ही इस्तेमाल कर उक्त सिपाही इस मामले से निकल अपनी रोटी सेक दूसरी महिला के जीवन के साथ खिलवाड़ कर रहा है! जहां उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं की सुरक्षा और उनके जीवन को मजबूत रखने के लिए तरह-तरह के कानून बना रहे हैं वहीं ऐसे भ्रष्ट और अयाश कानून के रखवाले सारे कानून को तोड़ सरकार की मंशा पर पानी फिरने का काम कर रहे हैं!(साक्ष्य मौजूद)

To Top