Uttar Pradesh

यूपी: 7 जून से लेकर 10 जून तक यूपी में एक बार फिर भीषण गर्मी के साथ लू चलने की संभावना

यूपी का मौसम: देश में मॉनसून का आगमन हो चुका है और कुछ राज्यों में प्री-मॉनसून गतिविधियां भी शुरू हो चुकी हैं, लेकिन फिर भी कई इलाकों में गर्मी से राहत नहीं मिली है। इस बीच उत्तर प्रदेश में में भी आई आंधी और बारिश ने मौसम के मिजाज को एकदम बदल दिया है। लखनऊ में इसकी रफ्तार 60 किमी प्रति घंटे के आसपास थी, जबकि प्रदेश के अन्य हिस्सों में 55 किमी प्रति घंटे की रफ्तार रही।

आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के मौसम वैज्ञानिक के मुताबिक दिन के तापमान में 5 डिग्री तक की गिरावट दर्ज की गई है, जबकि रात के पारे में भी 3 डिग्री के आसपास की गिरावट है। हालांकि शुक्रवार से फिर मौसम में बदलाव दिखेगा। पश्चिमी उत्तर प्रदेश में कुछ इलाकों में बूंदाबांदी और तेज हवाएं चलने के आसार हैं। वहीं पूर्वी उत्तर प्रदेश में मौसम शुष्क रहेगा और लू व तापमान में बढ़ोतरी शुरू हो जाएगी।

इन जिलों में रहा बारिश आंधी का असर
आगरा, अलीगढ़, अयोध्या, आजमगढ़, बहराइच, बलिया, बाराबंकी, बरेली, बिजनौर, इटावा, फुरसतगंज, गौतमबुद्धनगर, गाजियाबाद, झांसी, कानपुर व लखनऊ।

बता दें कि आंचलिक मौसम विभाग के अनुसार 7 जून से लेकर 10 जून तक उत्तर प्रदेश में एक बार फिर भीषण गर्मी के साथ लू चलने की संभावना बनी हुई है। इस बार संभावना जताई जा रही है कि यूपी में मानसून थोड़ा पहले आ सकता है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Most Popular

To Top