Maharajganj

जिला पर्यटन एवं संस्कृति परिषद महराजगंज की बैठक जिलाधिकारी/ उपाध्यक्ष जिला पर्यटन एवं संस्कृति परिषद की अध्यक्षता में हुई सम्पन्न

महराजगंज: महराजगंज 25 जून 2024 , जिला पर्यटन एवं संस्कृति परिषद महराजगंज की बैठक जिलाधिकारी/ उपाध्यक्ष जिला पर्यटन एवं संस्कृति परिषद (शासी निकाय) की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई।

बैठक में क्षेत्रीय पर्यटक अधिकारी रविन्द्र कुमार द्वारा जिले में पर्यटन एवं संस्कृति के विकास से सम्बन्धित महत्वपूर्ण प्रस्तावों को समिति के समक्ष प्रस्तुत किया गया।

जिलाधिकारी महोदय ने क्षेत्रीय पर्यटन अधिकारी द्वारा प्रस्तुत प्रस्तावों पर आदेशित किया कि मा0 जनप्रतिनिधियो द्वारा प्रेषित प्रस्ताव के सापेक्ष संबंधित एसडीएम से भूमि की रिपोर्ट/स्थिति प्राप्त कर उनके समक्ष प्रस्तुत किया जाए, ताकि अग्रिम कार्यवाही की जा सके।                     

जिलाधिकारी महोदय  ने अगली बैठक दिनाँक: 02-07-24 दिन मंगलवार को बुलाने हेतु क्षेत्रीय पर्यटन अधिकारी को निर्देशित किया।


इस अवसर पर एडीएम डॉ पंकज कुमार वर्मा, एसडीएम (न्यायिक) मदन मोहन वर्मा , वरिष्ठ कोषाधिकारी राजकुमार गुप्ता, डीएफओ नवीन प्रकाश शाक्य एवं पूर्व न0पा0प0 अध्यक्ष मा0  कृष्णगोपाल जायसवाल सहित संबंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Most Popular

Uncategorized

उत्तर प्रदेश पुलिस का सिपाही मिशन शक्ति जैसे अभियान को दिखा रहा ठेंगा!दो बीवियों के बीच फसा उत्तर प्रदेश पुलिस का सिपाही,एक बीवी घर तो दूसरी को ले तैनाती क्षेत्र में रह रहा था! घर वालों को पता चलने पर दूसरी को छोड़ा तो दूसरी बीवी ने किया मुकदमा!उत्तर प्रदेश में कानून का रखवाला ही कानून की धज्जियां उड़ा रहा,शादीशुदा होने के बावजूद कई सालों से दूसरी महिला को पत्नी बनाकर साथ में रह रहा था! बताते चलें कि देवरिया जिले का सिपाही ना०पु०062620433 रवि प्रताप जो पहले से शादीशुदा था महाराजगंज में तैनाती के दौरान महाराजगंज की एक महिला को भी अपनी पत्नी बनाकर साथ में रखा हुआ था! कई सालों तक साथ में रहने के बाद जब घर वालों को पता चला तो वह दूसरी बीवी को छोड़कर भागने के फिराक में लग गया! लेकिन दूसरी बीवी उसे भागता देख जिले के ही पुलिस अधीक्षक के पास शिकायत लेकर पहुंची और सिपाही रवि प्रताप के खिलाफ 376,और 493/506, समेत कई धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है! अब सवाल यह उठ रहा है कि ऐसी धाराओं में मुकदमा दर्ज होने के बाद भी सिपाही रवि प्रताप निश्चिंत होकर अपनी ड्यूटी गोंडा जिले के जीआरपी में कर रहा है और कानून के बीच के बीच फसाकर दूसरी बीवी को प्रताड़ित कर रहा है!आपको बताते चलें कि महाराजगंज जिले में यह मामला काफी चर्चा में रहा है लेकिन विभागीय होने के नाते पुलिस विभाग के द्वारा भी आज तक ना तो सिपाही रवि प्रताप को गिरफ्तार किया गया ना ही उसकी दूसरी पत्नी के लिए न्याय संगत कोई कदम उठाया गया! कागजी कार्यवाही में कोटा पूर्ति करके सिर्फ महिला को थाने कचहरी और कोर्ट तक भगाया गया अब प्रश्न यह उठता है कि जब एक व्यक्ति कई सालों तक उक्त महिला के साथ रह रहा था तो ऐसे में उस महिला के ऊपर पड़ने वाले खर्च का भार कौन उठाएगा और किस के भरोशे न्याय के नियत दर-दर भटकेगी! बात करने पर सिपाही रवि प्रताप की दूसरी पत्नी ने बताया कि सिपाही रवि प्रताप के रिश्तेदारों के द्वारा उसे जान से मारने की धमकी भी मिल रही है और तरह-तरह के कूट रचित योजनाओं सेवा किसी भी तरीके से मामले को सुलह के रास्ते पर ले जाना चाहता है! उक्त प्रकरण में जो कि मामला गिरफ्तारी का है कि बावजूद कानून व्यवस्था को ही इस्तेमाल कर उक्त सिपाही इस मामले से निकल अपनी रोटी सेक दूसरी महिला के जीवन के साथ खिलवाड़ कर रहा है! जहां उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं की सुरक्षा और उनके जीवन को मजबूत रखने के लिए तरह-तरह के कानून बना रहे हैं वहीं ऐसे भ्रष्ट और अयाश कानून के रखवाले सारे कानून को तोड़ सरकार की मंशा पर पानी फिरने का काम कर रहे हैं!(साक्ष्य मौजूद)

To Top