महराजगंज: महराजगंज फरेंदा रोड ऑफीसर्स कॉलोनी के निकट अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। राहुल विश्वकर्मा पुत्र स्व.सुग्रीव विश्वकर्मा उम्र 28 वर्ष अपने घर महुअवा ढाला की तरफ जा रहा था। इस समय एक अज्ञात वाहन की चपेट में आ गया तथा उसकी बाइक पल्सर U P 56 AK 5846 बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गयी।
आसपास के लोगों ने तत्काल एम्बुलेंस बुलाकर घायल व्यक्ति को सदर अस्पताल भिजवाया जहां उसकी स्थिति को गंभीर देखते हुए उसे फौरन मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। इस घटना को लेकर परिवार के लोगों का रो-रो कर बुरा हाल है।
चौकी इंचार्ज ओमप्रकाश गुप्ता ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंच कर जांच पड़ताल की जा रही है।