महराजगंज
सिंदुरिया
मिठौरा क्षेत्र के ग्राम सभा कुइयां कंचनपुर में जन्माष्टमी के अवसर सोमवार को मटकी फोड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है। आयोजक धमेंद्र कन्नौजिया ने बताया कि आयोजन में कंचनपुर कुइयां व पतरेगवा टोला सुकऊ टोला के प्रतियोगियों ने भाग लिया। जिसमें सुकऊ टोला की टीम विजेता घोषित हुई जिसमें ज्ञानेंद्र,आकाश, विनय अजित, रवी, प्रिंस, गिरजेश, शिवम गोविंद, अंशु, भोलू, राजीव, शैलेश,विमल, सर्वजीत,किशन,राज, अमित नवीन, श्याम विजयी हुए।विजेता टीम को 51 सौ का इनाम दिया गया । प्रतियोगिता में दो गांवों की टीमें भाग लिया है। कार्यक्रम में ग्राम प्रधान गिरजेश गुप्ता, विष्णु गुप्ता, प्रदीप गुप्ता, अजय दिवाकर, मुजफ्फर अली, संजीव यादव समेत अनेक लोग शामिल हुए।