Maharajganj

महराजगंज: किशोरी से शादी का झांसा देकर दुष्कर्म मे आरोपी गिरफ्तार


महराजगंज सिंदुरिया
स्थानीय थाना क्षेत्र एक गांव की तहरीर पर पास्को सहित अन्य धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया गया था। जिसमें युवक को पुलिस खोजबीन कर रही थी।
जानकारी के अनुसार पीड़िता की दादी ने तहरीर देकर बताया कि भोलू ऊर्फ सदरे आलम निवासी भेड़िया उम्र 24 ने हमारे पोती से शादी का झांसा देकर सम्बन्ध बनाता रहा। इसी दौरान मेरी पोती गर्भवती हो गई। और एक पुत्री को जन्म दिया।

एक नवम्बर को चार बजे पोती द्वारा  भोलू से शादी की बात की जिसपर भोलू ने शादी से मना कर दिया और गाली देते हुए मार-पीट और जान मारने की धमकी भी देने लगा। जिस पर पुलिस ने छह नवंबर को पास्को सहित अन्य धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर दिया। और आरोपी की तलाश में जुट गई। मुखबिर की सूचना पर वृहस्पतिवार को 12.20बजे हथियागढ चौराहे के पास से गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय भेज दिया।
थानाध्यक्ष अखिलेश कुमार ने इसकी पुष्टि की है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Most Popular

To Top