Maharajganj

महराजगंज: डीएम और एसपी ने इटहिया शिव मंदिर की व्यवस्थाओं का लिया जायजा, दिए कड़े निर्देश।

सावन माह और कांवड़ यात्रा को ध्यान में रखते हुए महराजगंज के जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने शनिवार को ठूठीबारी थाना क्षेत्र स्थित प्रसिद्ध इटहिया शिव मंदिर का निरीक्षण किया। उन्होंने मंदिर परिसर, पहुंच मार्ग, पार्किंग और सुरक्षा व्यवस्थाओं की समीक्षा की और जिम्मेदार अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान डीएम और एसपी ने पंचमुखी भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक कर पूजन-अर्चन किया। इसके बाद एसडीएम और सीओ निचलौल से मेले की व्यवस्थाओं की जानकारी ली। श्रद्धालुओं की सुरक्षा के प्रति सतर्कता बरतते हुए पुलिस अधीक्षक ने मातहतों को निर्देशित किया कि महिलाओं की सुरक्षा के लिए सादी वर्दी में महिला पुलिस कर्मियों की तैनाती की जाए और किसी भी स्तर पर लापरवाही न बरती जाए।

पुलिस अधीक्षक ने कहा कि संदिग्ध गतिविधियों पर निगरानी रखने के लिए CCTV कैमरों की संख्या बढ़ाई जाए और इमरजेंसी रिस्पॉन्स टीम को पूरी तरह अलर्ट मोड में रखा जाए। मंदिर परिसर में अब तक कुल 28 सीसीटीवी कैमरे लगाए जा चुके हैं। भीड़ नियंत्रण के लिए प्रमुख मार्गों पर बैरिकेडिंग की गई है।

जिलाधिकारी ने श्रद्धालुओं की सुविधाओं को सर्वोच्च प्राथमिकता देने की बात कही और निर्देश दिया कि बिजली, पानी, सफाई और शौचालय जैसी मूलभूत सुविधाएं व्यवस्थित रूप से उपलब्ध हों। प्रशासन द्वारा दुकानदारों और आम श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर भी व्यापक इंतजाम किए गए हैं।

निरीक्षण के दौरान थानाध्यक्ष ठूठीबारी समेत अन्य पुलिसकर्मी भी मौजूद रहे। प्रशासनिक अधिकारियों ने मौके पर उपस्थित स्थानीय लोगों से बातचीत कर उनकी आवश्यकताओं की भी जानकारी ली। इस अवसर पर उपजिलाधिकारी एवं क्षेत्राधिकारी निचलौल सहित कई अन्य अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Most Popular

Uncategorized

उत्तर प्रदेश पुलिस का सिपाही मिशन शक्ति जैसे अभियान को दिखा रहा ठेंगा!दो बीवियों के बीच फसा उत्तर प्रदेश पुलिस का सिपाही,एक बीवी घर तो दूसरी को ले तैनाती क्षेत्र में रह रहा था! घर वालों को पता चलने पर दूसरी को छोड़ा तो दूसरी बीवी ने किया मुकदमा!उत्तर प्रदेश में कानून का रखवाला ही कानून की धज्जियां उड़ा रहा,शादीशुदा होने के बावजूद कई सालों से दूसरी महिला को पत्नी बनाकर साथ में रह रहा था! बताते चलें कि देवरिया जिले का सिपाही ना०पु०062620433 रवि प्रताप जो पहले से शादीशुदा था महाराजगंज में तैनाती के दौरान महाराजगंज की एक महिला को भी अपनी पत्नी बनाकर साथ में रखा हुआ था! कई सालों तक साथ में रहने के बाद जब घर वालों को पता चला तो वह दूसरी बीवी को छोड़कर भागने के फिराक में लग गया! लेकिन दूसरी बीवी उसे भागता देख जिले के ही पुलिस अधीक्षक के पास शिकायत लेकर पहुंची और सिपाही रवि प्रताप के खिलाफ 376,और 493/506, समेत कई धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है! अब सवाल यह उठ रहा है कि ऐसी धाराओं में मुकदमा दर्ज होने के बाद भी सिपाही रवि प्रताप निश्चिंत होकर अपनी ड्यूटी गोंडा जिले के जीआरपी में कर रहा है और कानून के बीच के बीच फसाकर दूसरी बीवी को प्रताड़ित कर रहा है!आपको बताते चलें कि महाराजगंज जिले में यह मामला काफी चर्चा में रहा है लेकिन विभागीय होने के नाते पुलिस विभाग के द्वारा भी आज तक ना तो सिपाही रवि प्रताप को गिरफ्तार किया गया ना ही उसकी दूसरी पत्नी के लिए न्याय संगत कोई कदम उठाया गया! कागजी कार्यवाही में कोटा पूर्ति करके सिर्फ महिला को थाने कचहरी और कोर्ट तक भगाया गया अब प्रश्न यह उठता है कि जब एक व्यक्ति कई सालों तक उक्त महिला के साथ रह रहा था तो ऐसे में उस महिला के ऊपर पड़ने वाले खर्च का भार कौन उठाएगा और किस के भरोशे न्याय के नियत दर-दर भटकेगी! बात करने पर सिपाही रवि प्रताप की दूसरी पत्नी ने बताया कि सिपाही रवि प्रताप के रिश्तेदारों के द्वारा उसे जान से मारने की धमकी भी मिल रही है और तरह-तरह के कूट रचित योजनाओं सेवा किसी भी तरीके से मामले को सुलह के रास्ते पर ले जाना चाहता है! उक्त प्रकरण में जो कि मामला गिरफ्तारी का है कि बावजूद कानून व्यवस्था को ही इस्तेमाल कर उक्त सिपाही इस मामले से निकल अपनी रोटी सेक दूसरी महिला के जीवन के साथ खिलवाड़ कर रहा है! जहां उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं की सुरक्षा और उनके जीवन को मजबूत रखने के लिए तरह-तरह के कानून बना रहे हैं वहीं ऐसे भ्रष्ट और अयाश कानून के रखवाले सारे कानून को तोड़ सरकार की मंशा पर पानी फिरने का काम कर रहे हैं!(साक्ष्य मौजूद)

To Top