Uttar Pradesh

बीडीओ बीकापुर ने जूता पहनकर सरस्वती के चित्र पर किया दीप प्रज्वलन

बीडीओ बीकापुर ने जूता पहनकर सरस्वती के चित्र पर किया दीप प्रज्वलन

✍️विकास शुक्ला

बीकापुर अयोध्या।

▪️सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर आयोजित कार्यशाला का करने पहुंचे थे शुभारंभ▪️धार्मिक आस्था को किया तार-तार,बीडीओ की करतूतों से हिंदू समाज में चतुर्दिक हो रही घोर निंदा▪️पद के मद में चूर बीडीओ बीकापुर ने मां सरस्वती का भी किया अपमान सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बीकापुर में रुरल आउटरीच प्रोग्राम ऑफ कोविड-19 वैक्सीनेशन एंड लाइवलीहूड रिहैबीलीटेशन के कार्यक्रम का शुभारंभ खंड विकास अधिकारी बीकापुर सर्वेश मोहन श्रीवास्तव द्वारा सरेराह जूता पहन कर मां सरस्वती के चित्र पर धूप और दीप जलाकर किया गया।
खंड विकास अधिकारी द्वारा जूता पहन कर मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर धार्मिक भावनाओं को जबरदस्त ठेस पहुंचाई गई है।जिससे समूचा हिंदू समाज बेहद आहत हुआ है।
पद के मद में चूर खंड विकास अधिकारी बीकापुर सर्वेश मोहन श्रीवास्तव देवी देवताओं की आस्था को लेकर धार्मिक संस्कार भी भूल गए उन्हें जरा सा भी याद नहीं रहा कि जूता चप्पल पहन कर अपने आराध्य देवी देवताओं की पूजा अर्चना नहीं की जाती है।बताते चलें कि धार्मिक रूरल आउटरीच प्रोग्राम फ़ॉर कोविड-19 वैक्सीनेशन एंड लाइव लिहूड रिहैबिलिटेशन के अंतर्गत पानी संस्थान (पीपुल्स एक्शन फ़ॉर नेशनल इन्तरिग्रशन) द्वारा अपने सहयोगी संस्था ओरेकल कॉरपोरेट सिटिज़न शिप इंडिया के सहयोग से स्वास्थ्य विभाग के साथ मिलकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बीकापुर में कोविड वैक्सीनशन को शत प्रतिशत सुनिश्चित करने के लिये जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया गया था। जागरूकता कार्यशाला मे पानी संस्थान के जगदीश गिरी, करुणेश मिश्रा,शुभम द्विवेदी, शैलेंद्र वर्मा आदि लोग ने प्रतिभाग करके जागरूकता का टिप्स दिया और ग्रामीण क्षेत्रों में शत प्रतिशत कोविड-19 टीकाकरण कराने में सहयोग करने की बात कही। बीडिओ सर्वेश मोहन श्रीवास्तव द्वारा जिस सरस्वती मैया की कृपा से खंड विकास अधिकारी पद को सुशोभित किया गया है उसी सरस्वती माता का सरेराह अपमान करके धार्मिक भावना पर कठोर कुठाराघात किया है। इस कृत्य से लोगों की धार्मिक भावना आहत हुई है।मामले में आरोपी खंड विकास अधिकारी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई किए जाने की आवाज आमजन मुखर कर रहे हैं।इस दौरान सीएचसी के अधीक्षक डॉक्टर अब्दुल खतीब अंसारी,स्वास्थ शिक्षा अधिकारी देव प्रकाश वर्मा,अन्य चिकित्सक स्वास्थ्य कर्मी,सहित तमाम लोग मौजूद रहे।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Most Popular

Uncategorized

उत्तर प्रदेश पुलिस का सिपाही मिशन शक्ति जैसे अभियान को दिखा रहा ठेंगा!दो बीवियों के बीच फसा उत्तर प्रदेश पुलिस का सिपाही,एक बीवी घर तो दूसरी को ले तैनाती क्षेत्र में रह रहा था! घर वालों को पता चलने पर दूसरी को छोड़ा तो दूसरी बीवी ने किया मुकदमा!उत्तर प्रदेश में कानून का रखवाला ही कानून की धज्जियां उड़ा रहा,शादीशुदा होने के बावजूद कई सालों से दूसरी महिला को पत्नी बनाकर साथ में रह रहा था! बताते चलें कि देवरिया जिले का सिपाही ना०पु०062620433 रवि प्रताप जो पहले से शादीशुदा था महाराजगंज में तैनाती के दौरान महाराजगंज की एक महिला को भी अपनी पत्नी बनाकर साथ में रखा हुआ था! कई सालों तक साथ में रहने के बाद जब घर वालों को पता चला तो वह दूसरी बीवी को छोड़कर भागने के फिराक में लग गया! लेकिन दूसरी बीवी उसे भागता देख जिले के ही पुलिस अधीक्षक के पास शिकायत लेकर पहुंची और सिपाही रवि प्रताप के खिलाफ 376,और 493/506, समेत कई धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है! अब सवाल यह उठ रहा है कि ऐसी धाराओं में मुकदमा दर्ज होने के बाद भी सिपाही रवि प्रताप निश्चिंत होकर अपनी ड्यूटी गोंडा जिले के जीआरपी में कर रहा है और कानून के बीच के बीच फसाकर दूसरी बीवी को प्रताड़ित कर रहा है!आपको बताते चलें कि महाराजगंज जिले में यह मामला काफी चर्चा में रहा है लेकिन विभागीय होने के नाते पुलिस विभाग के द्वारा भी आज तक ना तो सिपाही रवि प्रताप को गिरफ्तार किया गया ना ही उसकी दूसरी पत्नी के लिए न्याय संगत कोई कदम उठाया गया! कागजी कार्यवाही में कोटा पूर्ति करके सिर्फ महिला को थाने कचहरी और कोर्ट तक भगाया गया अब प्रश्न यह उठता है कि जब एक व्यक्ति कई सालों तक उक्त महिला के साथ रह रहा था तो ऐसे में उस महिला के ऊपर पड़ने वाले खर्च का भार कौन उठाएगा और किस के भरोशे न्याय के नियत दर-दर भटकेगी! बात करने पर सिपाही रवि प्रताप की दूसरी पत्नी ने बताया कि सिपाही रवि प्रताप के रिश्तेदारों के द्वारा उसे जान से मारने की धमकी भी मिल रही है और तरह-तरह के कूट रचित योजनाओं सेवा किसी भी तरीके से मामले को सुलह के रास्ते पर ले जाना चाहता है! उक्त प्रकरण में जो कि मामला गिरफ्तारी का है कि बावजूद कानून व्यवस्था को ही इस्तेमाल कर उक्त सिपाही इस मामले से निकल अपनी रोटी सेक दूसरी महिला के जीवन के साथ खिलवाड़ कर रहा है! जहां उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं की सुरक्षा और उनके जीवन को मजबूत रखने के लिए तरह-तरह के कानून बना रहे हैं वहीं ऐसे भ्रष्ट और अयाश कानून के रखवाले सारे कानून को तोड़ सरकार की मंशा पर पानी फिरने का काम कर रहे हैं!(साक्ष्य मौजूद)

To Top