महराजगंज, 16 फरवरी 2026। पुलिस अधीक्षक महराजगंज के निर्देशन में जनपद में अवैध शराब के निर्माण, भंडारण एवं बिक्री के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना चौक पुलिस ने प्रभावी कार्रवाई करते हुए जंगल क्षेत्र स्थित ग्राम बलुआहिया नर्सरी में छापेमारी की।
प्राप्त सूचना के आधार पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची, जहां अवैध रूप से कच्ची शराब बनाने की तैयारी की जा रही थी। पुलिस को देखकर मौके पर मौजूद व्यक्ति भाग निकले। उनकी पहचान कर गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं।
छापेमारी के दौरान लगभग 04 कुंतल अवैध लहन बरामद किया गया, जिसे विधिवत नष्ट कराया गया। इसके अतिरिक्त 10 लीटर कच्ची शराब भी बरामद हुई।
इस संबंध में आबकारी अधिनियम के तहत आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस का कहना है कि अभियान के दौरान क्षेत्र में कानून व्यवस्था पूरी तरह सामान्य रही और किसी प्रकार की अप्रिय घटना नहीं हुई।
थाना चौक पुलिस ने स्पष्ट किया है कि अवैध शराब के निर्माण और बिक्री में संलिप्त व्यक्तियों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। आमजन से अपील की गई है कि अवैध शराब से संबंधित किसी भी सूचना की जानकारी तत्काल पुलिस को दें, ताकि प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।



