जनपद महराजगंज के अपर पुलिस अधीक्षक श्री सिद्धार्थ के नेतृत्व में आज दिनांक 24 फरवरी 2026 को जिले के प्रमुख व्यापार मंडल की एक महत्वपूर्ण बैठक पुलिस कार्यालय के सभागार में सफलतापूर्वक आयोजित की गई। बैठक का मुख्य उद्देश्य व्यापारियों की सुरक्षा, कानून-व्यवस्था की स्थिति, चोरी-लूट जैसी घटनाओं की रोकथाम, साइबर अपराध से सुरक्षा, बाजारों में शांति बनाए रखने तथा पुलिस-व्यापारी सहयोग को और मजबूत करने पर विचार-विमर्श करना था।
अपर पुलिस अधीक्षक महोदय ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि पुलिस प्रशासन व्यापारियों के हितों की रक्षा के लिए सदैव प्रतिबद्ध है।
उन्होंने व्यापार मंडल के पदाधिकारियों एवं सदस्यों से अपील की कि वे किसी भी संदिग्ध गतिविधि, असामाजिक तत्वों या अपराध की सूचना तुरंत पुलिस को उपलब्ध कराएं ताकि त्वरित कार्रवाई संभव हो सके। साथ ही सीसीटीवी कैमरों की स्थापना, बाजारों में उचित लाइटिंग, संयुक्त गश्त और आपसी समन्वय पर विशेष बल दिया गया।

