Maharajganj

महराजगंज में कड़ी सुरक्षा के बीच संपन्न हुई उपनिरीक्षक भर्ती परीक्षा, 6202 अभ्यर्थियों ने दी परीक्षा

महराजगंज में उत्तर प्रदेश पुलिस उपनिरीक्षक नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों की भर्ती के लिए आयोजित लिखित परीक्षा शनिवार को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। जनपद के 12 परीक्षा केंद्रों पर दो पालियों में परीक्षा आयोजित की गई, जिसमें कुल 6202 अभ्यर्थियों ने भाग लिया।

प्रशासन की ओर से प्रत्येक पाली में 4560 अभ्यर्थियों के लिए व्यवस्था की गई थी। प्रथम पाली में 3137 और द्वितीय पाली में 3065 अभ्यर्थी उपस्थित रहे, जबकि बाकी अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे।

परीक्षा को निष्पक्ष और पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने के लिए व्यापक सुरक्षा इंतजाम किए गए थे। पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीणा स्वयं विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण करते रहे और व्यवस्थाओं का जायजा लेकर अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।

सुरक्षा व्यवस्था के तहत 1 पुलिस उपाधीक्षक, 32 निरीक्षक व थाना प्रभारी, 85 उपनिरीक्षक, 199 हेड कांस्टेबल व कांस्टेबल तथा 60 महिला आरक्षियों सहित कुल 377 पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई थी। इसके अलावा कानून व्यवस्था और यातायात व्यवस्था के लिए 2 पुलिस उपाधीक्षक, 5 निरीक्षक, 18 उपनिरीक्षक, 31 पुलिसकर्मी और 17 ट्रैफिक पुलिसकर्मियों की अतिरिक्त तैनाती की गई। इस तरह परीक्षा ड्यूटी में कुल 450 पुलिसकर्मी लगाए गए।

परीक्षा केंद्रों पर प्रवेश से पहले अभ्यर्थियों की सघन जांच और फ्रिस्किंग की व्यवस्था की गई थी। सभी केंद्रों पर सीसीटीवी निगरानी रखी गई और केंद्र प्रभारी पुलिस अधिकारियों के साथ सेक्टर मजिस्ट्रेट भी तैनात रहे, ताकि परीक्षा प्रक्रिया पूरी तरह सुरक्षित और पारदर्शी बनी रहे।

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि परीक्षा को निष्पक्ष और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता रही। सभी केंद्रों पर पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था के चलते पहले दिन की परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। उन्होंने बताया कि रविवार को दूसरे दिन भी जनपद के 12 केंद्रों पर परीक्षा आयोजित होगी, जिसमें 9120 अभ्यर्थियों के शामिल होने की व्यवस्था की गई है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Most Popular

Uncategorized

उत्तर प्रदेश पुलिस का सिपाही मिशन शक्ति जैसे अभियान को दिखा रहा ठेंगा!दो बीवियों के बीच फसा उत्तर प्रदेश पुलिस का सिपाही,एक बीवी घर तो दूसरी को ले तैनाती क्षेत्र में रह रहा था! घर वालों को पता चलने पर दूसरी को छोड़ा तो दूसरी बीवी ने किया मुकदमा!उत्तर प्रदेश में कानून का रखवाला ही कानून की धज्जियां उड़ा रहा,शादीशुदा होने के बावजूद कई सालों से दूसरी महिला को पत्नी बनाकर साथ में रह रहा था! बताते चलें कि देवरिया जिले का सिपाही ना०पु०062620433 रवि प्रताप जो पहले से शादीशुदा था महाराजगंज में तैनाती के दौरान महाराजगंज की एक महिला को भी अपनी पत्नी बनाकर साथ में रखा हुआ था! कई सालों तक साथ में रहने के बाद जब घर वालों को पता चला तो वह दूसरी बीवी को छोड़कर भागने के फिराक में लग गया! लेकिन दूसरी बीवी उसे भागता देख जिले के ही पुलिस अधीक्षक के पास शिकायत लेकर पहुंची और सिपाही रवि प्रताप के खिलाफ 376,और 493/506, समेत कई धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है! अब सवाल यह उठ रहा है कि ऐसी धाराओं में मुकदमा दर्ज होने के बाद भी सिपाही रवि प्रताप निश्चिंत होकर अपनी ड्यूटी गोंडा जिले के जीआरपी में कर रहा है और कानून के बीच के बीच फसाकर दूसरी बीवी को प्रताड़ित कर रहा है!आपको बताते चलें कि महाराजगंज जिले में यह मामला काफी चर्चा में रहा है लेकिन विभागीय होने के नाते पुलिस विभाग के द्वारा भी आज तक ना तो सिपाही रवि प्रताप को गिरफ्तार किया गया ना ही उसकी दूसरी पत्नी के लिए न्याय संगत कोई कदम उठाया गया! कागजी कार्यवाही में कोटा पूर्ति करके सिर्फ महिला को थाने कचहरी और कोर्ट तक भगाया गया अब प्रश्न यह उठता है कि जब एक व्यक्ति कई सालों तक उक्त महिला के साथ रह रहा था तो ऐसे में उस महिला के ऊपर पड़ने वाले खर्च का भार कौन उठाएगा और किस के भरोशे न्याय के नियत दर-दर भटकेगी! बात करने पर सिपाही रवि प्रताप की दूसरी पत्नी ने बताया कि सिपाही रवि प्रताप के रिश्तेदारों के द्वारा उसे जान से मारने की धमकी भी मिल रही है और तरह-तरह के कूट रचित योजनाओं सेवा किसी भी तरीके से मामले को सुलह के रास्ते पर ले जाना चाहता है! उक्त प्रकरण में जो कि मामला गिरफ्तारी का है कि बावजूद कानून व्यवस्था को ही इस्तेमाल कर उक्त सिपाही इस मामले से निकल अपनी रोटी सेक दूसरी महिला के जीवन के साथ खिलवाड़ कर रहा है! जहां उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं की सुरक्षा और उनके जीवन को मजबूत रखने के लिए तरह-तरह के कानून बना रहे हैं वहीं ऐसे भ्रष्ट और अयाश कानून के रखवाले सारे कानून को तोड़ सरकार की मंशा पर पानी फिरने का काम कर रहे हैं!(साक्ष्य मौजूद)

To Top