जनपद महराजगंज में सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने के मामले में पुलिस ने सख्त कार्रवाई की है। के अनुसार थाना कोल्हुई क्षेत्र के रहने वाले अरशद शेख रब्बानी को गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस के मुताबिक, आरोपी ने एलपीजी गैस को लेकर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर गलत और भ्रामक जानकारी साझा की थी, जिससे आम लोगों में डर और भ्रम का माहौल बन रहा था। इतना ही नहीं, उसने आपत्तिजनक टिप्पणियां भी की थीं।
मामले की जानकारी मिलते ही कोल्हुई पुलिस ने तुरंत जांच शुरू की। जांच में आरोप सही पाए जाने पर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया और उसके खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
पुलिस ने जनपदवासियों से अपील की है कि किसी भी अपुष्ट या भ्रामक खबर को सोशल मीडिया पर साझा करने से बचें। किसी भी जानकारी को शेयर करने से पहले उसकी सत्यता जरूर जांच लें, अन्यथा अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।