Uttar Pradesh

BREAKING NEWS: पुलिस चौकी में भेजी गई सब्जी का पैसा मांगने पर पुलिसकर्मी द्वारा सब्जी विक्रेता युवक की, की गई जमकर पिटाई

✍️विकास शुक्ला
   बीकापुर_अयोध्या

पीड़ित सब्जी विक्रेता ने मुख्यमंत्री और पुलिस क्षेत्राधिकारी से किया शिकायत

पुलिस चौकी में भेजी गई सब्जी का हिसाब करना और पैसा मांगना एक गरीब सब्जी विक्रेता युवक को महंगा पड़ गया गुरुवार की रात सब्जी विक्रेता को पुलिस चौकी में बुलाकर एक सिपाही द्वारा गाली गलौज और धमकी देते हुए जमकर पिटाई की गई।
मामला तारुन थाना अंतर्गत गयासपुर पुलिस चौकी का बताया जाता है। पुलिस चौकी गयासपुर पर तैनात एक  सिपाही द्वारा सब्जी विक्रेता युवक की  पुलिस चौकी में ले जाकर लात घुसा और पट्टे से जमकर पिटाई किए जाने का आरोप है। पीड़ित सब्जी विक्रेता युवक जान बचाकर किसी तरह जब घर पहुंचा तो उसके घर भी भी पहुंचकर गाली गलौज और धमकी दिया। पीड़ित द्वारा जनसुनवाई शिकायत पोर्टल पर मुख्यमंत्री को शिकायत पत्र भेजने के अलावा शुक्रवार को पुलिस क्षेत्राधिकारी सत्येंद्र भूषण त्रिपाठी को भी शिकायत पत्र देकर आरोपी पुलिसकर्मी के विरुद्ध कार्यवाही की मांग की है। तारुन थाना क्षेत्र के देवापट्टी गौरा निवासी पीड़ित धर्मेंद्र गुप्ता पुत्र ओम प्रकाश गुप्ता ने बताया कि वह गौरा गयासपुर चौराहे पर सब्जी की दुकान करता है। उनके यहां से गयासपुर पुलिस चौकी में सब्जी जाती है। आरोप है कि पुलिस चौकी में उनकी दुकान से भेजी जा रही सब्जी के हिसाब किताब को लेकर पुलिस चौकी पर तैनात सिपाही कृष्ण कुमार यादव उर्फ केके यादव गुरुवार रात करीब 8 बजे उनके पास आए। और कहा कि पुलिस चौकी इंचार्ज बुला रहे हैं। पुलिस चौकी पहुंचने पर सिपाही कृष्ण कुमार यादव द्वारा उनके साथ अभद्र भाषा का प्रयोग और गाली गलौज किया जाने लगा। गाली देने से मना करने पर आरोपी सिपाही द्वारा उन्हें बहुत मारा पीटा गया। किसी तरह बात जान बचाकर अपने घर भाग गया। फिर आरोपी सिपाही घर पर पहुंचकर गाली गलौज और धमकी दिया। जिससे उसके परिवार के लोग काफी दहशत में हैं। तथा घर छोड़कर भागे भागे फिर रहे हैं।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Most Popular

Uncategorized

महराजगंज के जेएनपीजी कॉलेज में एएसपी सिद्धार्थ ने किया ‘विद्यार्थी संवाद’, छात्रों को दिए करियर और सुरक्षा के टिप्समहराजगंज के जवाहरलाल नेहरू पीजी कॉलेज में अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ ने ‘विद्यार्थी संवाद’ कार्यक्रम के तहत छात्रों का मार्गदर्शन किया, जहां उन्होंने युवाओं को प्रतियोगी परीक्षाओं, समय प्रबंधन और लक्ष्य हासिल करने के महत्वपूर्ण टिप्स दिए। कार्यक्रम के दौरान उन्होंने छात्र-छात्राओं को साइबर सुरक्षा, महिला सुरक्षा और यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के साथ-साथ उनके सवालों के जवाब भी दिए और जीवन में अनुशासन तथा कड़ी मेहनत के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।

Uncategorized

उत्तर प्रदेश पुलिस का सिपाही मिशन शक्ति जैसे अभियान को दिखा रहा ठेंगा!दो बीवियों के बीच फसा उत्तर प्रदेश पुलिस का सिपाही,एक बीवी घर तो दूसरी को ले तैनाती क्षेत्र में रह रहा था! घर वालों को पता चलने पर दूसरी को छोड़ा तो दूसरी बीवी ने किया मुकदमा!उत्तर प्रदेश में कानून का रखवाला ही कानून की धज्जियां उड़ा रहा,शादीशुदा होने के बावजूद कई सालों से दूसरी महिला को पत्नी बनाकर साथ में रह रहा था! बताते चलें कि देवरिया जिले का सिपाही ना०पु०062620433 रवि प्रताप जो पहले से शादीशुदा था महाराजगंज में तैनाती के दौरान महाराजगंज की एक महिला को भी अपनी पत्नी बनाकर साथ में रखा हुआ था! कई सालों तक साथ में रहने के बाद जब घर वालों को पता चला तो वह दूसरी बीवी को छोड़कर भागने के फिराक में लग गया! लेकिन दूसरी बीवी उसे भागता देख जिले के ही पुलिस अधीक्षक के पास शिकायत लेकर पहुंची और सिपाही रवि प्रताप के खिलाफ 376,और 493/506, समेत कई धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है! अब सवाल यह उठ रहा है कि ऐसी धाराओं में मुकदमा दर्ज होने के बाद भी सिपाही रवि प्रताप निश्चिंत होकर अपनी ड्यूटी गोंडा जिले के जीआरपी में कर रहा है और कानून के बीच के बीच फसाकर दूसरी बीवी को प्रताड़ित कर रहा है!आपको बताते चलें कि महाराजगंज जिले में यह मामला काफी चर्चा में रहा है लेकिन विभागीय होने के नाते पुलिस विभाग के द्वारा भी आज तक ना तो सिपाही रवि प्रताप को गिरफ्तार किया गया ना ही उसकी दूसरी पत्नी के लिए न्याय संगत कोई कदम उठाया गया! कागजी कार्यवाही में कोटा पूर्ति करके सिर्फ महिला को थाने कचहरी और कोर्ट तक भगाया गया अब प्रश्न यह उठता है कि जब एक व्यक्ति कई सालों तक उक्त महिला के साथ रह रहा था तो ऐसे में उस महिला के ऊपर पड़ने वाले खर्च का भार कौन उठाएगा और किस के भरोशे न्याय के नियत दर-दर भटकेगी! बात करने पर सिपाही रवि प्रताप की दूसरी पत्नी ने बताया कि सिपाही रवि प्रताप के रिश्तेदारों के द्वारा उसे जान से मारने की धमकी भी मिल रही है और तरह-तरह के कूट रचित योजनाओं सेवा किसी भी तरीके से मामले को सुलह के रास्ते पर ले जाना चाहता है! उक्त प्रकरण में जो कि मामला गिरफ्तारी का है कि बावजूद कानून व्यवस्था को ही इस्तेमाल कर उक्त सिपाही इस मामले से निकल अपनी रोटी सेक दूसरी महिला के जीवन के साथ खिलवाड़ कर रहा है! जहां उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं की सुरक्षा और उनके जीवन को मजबूत रखने के लिए तरह-तरह के कानून बना रहे हैं वहीं ऐसे भ्रष्ट और अयाश कानून के रखवाले सारे कानून को तोड़ सरकार की मंशा पर पानी फिरने का काम कर रहे हैं!(साक्ष्य मौजूद)

To Top