महाराजगंज जनपद में पुलिस द्वारा लगातार किए जा रहे धुआंधार चालान के विरोध में आज, 2 जून 2026 को व्यापारियों ने मोर्चा खोल दिया। अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल का एक प्रतिनिधिमंडल जिला प्रभारी अजय राज कसौधन और जिला अध्यक्ष अनिल कुमार के नेतृत्व में महाराजगंज के पुलिस अधीक्षक (एसपी) महोदय से मिला और उन्हें अपनी समस्याओं को लेकर एक ज्ञापन सौंपा। व्यापारियों का कहना है कि मुख्य बाजारों और दुकानों के ठीक सामने बार-बार चेकिंग लगाने से ग्राहक दुकानों तक नहीं पहुंच पा रहे हैं, जिससे व्यापार पूरी तरह ठप हो रहा है और दुकानदारों के लिए धंधा करना मुश्किल हो गया है। व्यापारियों ने मांग की है कि अगर चालान या गाड़ियों की चेकिंग करना इतना ही जरूरी है, तो इसे मुख्य बाजारों के बजाय नगर पालिका की सीमा के बाहर किया जाए ताकि स्थानीय व्यापार प्रभावित न हो। इस दौरान ज्ञापन सौंपने वालों में जिला महामंत्री रघुनाथ गुप्त, जिला कोषाध्यक्ष मृत्युंजय धामिया, जिला संरक्षक संजय पांडेय, वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष सदरे आलम, गुड्डू तिवारी, जिला उपाध्यक्ष अभय श्रीवास्तव, सदर विधानसभा अध्यक्ष हरिद्वार गुप्त, नगर अध्यक्ष राहुल जायसवाल, पनियरा अध्यक्ष दिलीप कसौधन समेत कई अन्य व्यापारी साथी प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

