महराजगंज के सोनौली बॉर्डर पर पुलिस और एसएसबी की टीम ने नेपाल से तस्करी कर लाई जा रही 40.47 ग्राम स्मैक के साथ एक नेपाली तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देश पर चलाए जा रहे चेकिंग अभियान के दौरान सोनौली पुलिस और एसएसबी 22वीं वाहिनी की संयुक्त टीम ने फरेन्दी तिवारी टोला तिलहवा के पास से नेपाल के रुपनदेही जिले के रहने वाले 19 वर्षीय रनवीर गुरुंग को दबोच लिया। पकड़े गए आरोपी के पास से पुलिस ने अवैध स्मैक बरामद कर ली है और एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर उसे माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कर दिया है।
