Uttar Pradesh

BREAKING NEWS: पुलिस महानिदेशक उत्तर प्रदेश का अयोध्या भ्रमण व समीक्षा

✍️विकास शुक्ला
      अयोध्या

पुलिस महानिदेशक उत्तर प्रदेश का अयोध्या भ्रमण व समीक्षा बैठक कार्यक्रम सकुशल हुआ सम्पन्न। पुलिस महानिदेशक उत्तर प्रदेश मुकुल गोयल द्वारा आज रामजन्मभूमि परिसर का भ्रमण किया गया व परिसर की सुरक्षा व्यवस्था के सम्बन्ध में सभी उच्चाधिकारीगणों के साथ मीटिंग कर फीडबैक लेकर आवश्यक निर्देश दिये। तत्पश्चात महोदय द्वारा अयोध्या परिक्षेत्र के सभी वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक/पुलिस अधीक्षक के साथ अपराध एवं कानून व्यवस्था के सम्बन्ध में समीक्षा बैठक कर आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये। कार्यक्रम में श्रीमान पुलिस महानिदेशक उत्तर प्रदेश सहित श्रीमान अपर पुलिस महानिदेशक लखनऊ जोन एस.एन. साबत, पुलिस महानिरीक्षक परिक्षेत्र अयोध्या  डा0 संजीव गुप्ता, मण्डलायुक्त अयोध्या एम.पी. अग्रवाल,  जिलाधिकारी अनुज झा, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद अयोध्या शैलेश कुमार पाण्डेय व परिक्षेत्र अयोध्या के सभी पुलिस अधीक्षक महोदयगण सहित अन्य अधिकारीगण रहे मौजूद।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Most Popular

To Top