महराजगंज में चल रही पुलिस क्रिकेट प्रतियोगिता में मंगलवार को खेले गए दो रोमांचक मैचों में संतकबीरनगर और बस्ती की टीमों ने बाजी मार ली। पहला मुकाबला संतकबीरनगर और बहराइच के बीच हुआ, जिसमें संतकबीरनगर ने पहले खेलते हुए 130 रन बनाए और बहराइच की टीम को 118 रनों पर रोककर 11 रनों से मैच जीत लिया। इस मैच में शानदार गेंदबाजी करते हुए 3 ओवर में 20 रन देकर 4 विकेट चटकाने वाले संतकबीरनगर के ज्ञानेन्द्र को मैन ऑफ द मैच चुना गया। दूसरा मुकाबला बस्ती और देवरिया के बीच खेला गया, जिसमें बस्ती ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 127 रन बनाए और जवाब में देवरिया की टीम को 119 रनों पर समेट कर 8 रनों से मुकाबला अपने नाम कर लिया। बस्ती के आशुतोष को उनकी बेहतरीन 25 गेंदों में 48 रनों की पारी के लिए मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार मिला।
