Uttar Pradesh

अलर्टः चंदौली के सीमावर्ती क्षेत्रों में बाढ़ का खतरा अधिक, सोनभद्र में नगवां बांध के 11 में से 8 फाटक खोले गए

सोनभद्र: पूर्वांचल के दस जिलों के सैकड़ों गांव बाढ़ की चपेट में आ गए हैं। घर में पानी घुसने से सुरक्षित स्थान के लिए लोगों को पलायन जारी है। पहाड़ी क्षेत्रों में लगातार बारिश से पहाड़ी नदियां और नाले उफान पर हैं। इनका पानी पहुंचने से सोनभद्र जिले के विभिन्न क्षेत्रों में बने बांध का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। सभी बांधों में जलस्तर अधिकतम की ओर है।

नगवां बांध में 61 फीट पानी भर गया है। इस बांध की जलधारण क्षमता 63 फीट है। आगामी दिनों में भारी बारिश की चेतावनी के बाद बांध का फाटक खोलकर पानी निकाला जा रहा है। कुल 11 में से आठ फाटक खोले गए हैं। इसी क्षेत्र में सिलहट बंधी के भी छह फीट ऊपर से पानी बह रहा है। यह पानी कर्मनाशा नदी में जा रहा है। इससे चंदौली जिले के नौगढ़, चकिया और चंदौली तहसील क्षेत्र में कर्मनाशा के तटवर्ती इलाकों में बाढ़ की आशंका है।

उधर, नदी मांची थाने को नगवां गांव से जोड़ने वाले तीनों रपटों पर पानी आने से आवागमन बंद हो गया है। गांव का थाने से संपर्क टूट गया है। उधर, धधरौल, ओबरा, रिहंद बांध में भी पानी का स्तर अधिकतम से चंद मीटर दूर है। सोन नदी खतरे के निशान की ओर पहुंचने को है तथा तटवर्ती इलाकों में बाढ़ की आशंका है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Most Popular

To Top