महाराष्ट्र सरकार का ये फ़ैसला पूरी फ़िल्म इंडस्ट्री के लिए बना बड़ी चुनौती, जाने क्या कहा

कोरोना के मामलों में गिरावट के बाद महाराष्ट्र सरकार ने मॉल और रेस्टॉरेंट्स को शाम 4 बजे की जगह अब रात 10 बजे तक खोलने की अनुमति दे दी है। इस बीच सिनेमाप्रेमियों को झटका देते हुए सरकार ने अभी भी राज्य में सिनेमाघरों को बंद ही रखने का फैसला लिया है। सरकार का यह फैसला थोड़ा चौंकाने वाला है। अक्षय कुमार की फिल्म ‘बेल बॉटम’ जो 19 अगस्त को दुनियाभर में रिलीज होने वाली है, उसे महाराष्ट्र में दर्शक नहीं देख पाएंगे।

अक्षय कुमार की बेल बॉटम इस साल कोविड -19 के बाद सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली पहली हिंदी है।बेल बॉटम दुनियाभर में 3डी में रिलीज होने वाली है। हालांकि महाराष्ट्र सरकार के इस फ़ैसले को लेकर एसोसिएशन ने दोबारा विचार करने को कहा है। क्योंकि सिनेमाघरों को बंद रखने का महाराष्ट्र सरकार का फ़ैसला पूरी फ़िल्म इंडस्ट्री के लिए बड़ी चुनौती बन गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *