Maharajganj

यूपी: महराजगंज मे आज मुर्गियों के क्रूरतापूर्ण परिवहन पर मुकदमा दर्ज कराया गया

महराजगंज: 12 दिसंबर 2021, आज जनपद में पुनः मुर्गियों के क्रूरतापूर्ण परिवहन पर मुकदमा दर्ज कराया गया। यह मुकदमा अहिंसा फेलोशिप की श्रीमती सुरभि त्रिपाठी द्वारा घुघली थानान्तर्गत पकड़ी में सोनू पुत्र तबारक के विरुद्ध भा.दं. सं.-1860 की धारा 429, पशु क्रूरता निवारण अधिनियम- 1960 की धारा 11(1), 11(1)(b), 11(1)(l) व 11(3) और पशु परिवहन अधिनियम-1978 की धारा 79(b), 79(a)(d) व 80 के तहत दर्ज कराया गया।

             श्रीमती त्रिपाठी ने कहा कि मेरा या मेरी संस्था का विरोध मांसाहार से नहीं है। यह लोग के व्यक्तिगत रुचि का मसला है। किंतु हमारा मानना है कि जबतक पशु-पक्षी जीवित हैं, उन्हें भी गरिमापूर्ण या कम से कम पीड़ारहित जीवन का अधिकार है, जो कि भारतीय कानून द्वारा उन्हें प्राप्त है और यह उन्हें मिलना चाहिए। एक सभ्य समाज के नाते हमारा कर्तव्य है कि हम अपनी पीड़ा व्यक्त न कर पाने वाले इन पशु -पक्षियों की पीड़ा को समझें। इस प्रकार के क्रूरतापूर्ण परिवहन से इनको गंभीर ट्रॉमा से गुजरना पड़ता है। दूसरी बात इस ट्रॉमा के कारण इनके भीतर अनेक हार्मोन व रसायन पैदा होते हैं, जो मानव स्वास्थ्य के लिए खतरनाक हैं और खाने वाले के स्वास्थ्य पर इसका गंभीर दुष्परिणाम पड़ता है। उन्होंने अपनी संस्था की ओर से लोगों से अपील की, कि पशु-पक्षियों के इस प्रकार के परिवहन के साथ-साथ उनके साथ होने वाले किसी भी प्रकार के अमानवीय व्यवहार का विरोध करें। क्योंकि इन्हें भी प्रकृति ने जीवन का अधिकार दिया और इसकी रक्षा करना एक मानव होने के नाते हमारा कर्तव्य है।

         मुख्य पशु चिकित्साधिकारी  अरविंद कुमार गिरी ने कहा कि इस प्रकार का परिवहन सामान्यतः अपंजीकृत मीट विक्रेताओं द्वारा किया जाता है। इसलिए आगे से ऐसी शिकायत मिलने पर संबंधित विक्रेता के साथ-साथ उनको मुर्गी सप्लाई करने वाले केंद्रों के विरुद्ध कठोर विधिक कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी। इससे पूर्व भी ऐसे लोगों के विरुद्ध कार्यवाही की गयी है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Most Popular

Uncategorized

महराजगंज के जेएनपीजी कॉलेज में एएसपी सिद्धार्थ ने किया ‘विद्यार्थी संवाद’, छात्रों को दिए करियर और सुरक्षा के टिप्समहराजगंज के जवाहरलाल नेहरू पीजी कॉलेज में अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ ने ‘विद्यार्थी संवाद’ कार्यक्रम के तहत छात्रों का मार्गदर्शन किया, जहां उन्होंने युवाओं को प्रतियोगी परीक्षाओं, समय प्रबंधन और लक्ष्य हासिल करने के महत्वपूर्ण टिप्स दिए। कार्यक्रम के दौरान उन्होंने छात्र-छात्राओं को साइबर सुरक्षा, महिला सुरक्षा और यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के साथ-साथ उनके सवालों के जवाब भी दिए और जीवन में अनुशासन तथा कड़ी मेहनत के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।

Uncategorized

उत्तर प्रदेश पुलिस का सिपाही मिशन शक्ति जैसे अभियान को दिखा रहा ठेंगा!दो बीवियों के बीच फसा उत्तर प्रदेश पुलिस का सिपाही,एक बीवी घर तो दूसरी को ले तैनाती क्षेत्र में रह रहा था! घर वालों को पता चलने पर दूसरी को छोड़ा तो दूसरी बीवी ने किया मुकदमा!उत्तर प्रदेश में कानून का रखवाला ही कानून की धज्जियां उड़ा रहा,शादीशुदा होने के बावजूद कई सालों से दूसरी महिला को पत्नी बनाकर साथ में रह रहा था! बताते चलें कि देवरिया जिले का सिपाही ना०पु०062620433 रवि प्रताप जो पहले से शादीशुदा था महाराजगंज में तैनाती के दौरान महाराजगंज की एक महिला को भी अपनी पत्नी बनाकर साथ में रखा हुआ था! कई सालों तक साथ में रहने के बाद जब घर वालों को पता चला तो वह दूसरी बीवी को छोड़कर भागने के फिराक में लग गया! लेकिन दूसरी बीवी उसे भागता देख जिले के ही पुलिस अधीक्षक के पास शिकायत लेकर पहुंची और सिपाही रवि प्रताप के खिलाफ 376,और 493/506, समेत कई धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है! अब सवाल यह उठ रहा है कि ऐसी धाराओं में मुकदमा दर्ज होने के बाद भी सिपाही रवि प्रताप निश्चिंत होकर अपनी ड्यूटी गोंडा जिले के जीआरपी में कर रहा है और कानून के बीच के बीच फसाकर दूसरी बीवी को प्रताड़ित कर रहा है!आपको बताते चलें कि महाराजगंज जिले में यह मामला काफी चर्चा में रहा है लेकिन विभागीय होने के नाते पुलिस विभाग के द्वारा भी आज तक ना तो सिपाही रवि प्रताप को गिरफ्तार किया गया ना ही उसकी दूसरी पत्नी के लिए न्याय संगत कोई कदम उठाया गया! कागजी कार्यवाही में कोटा पूर्ति करके सिर्फ महिला को थाने कचहरी और कोर्ट तक भगाया गया अब प्रश्न यह उठता है कि जब एक व्यक्ति कई सालों तक उक्त महिला के साथ रह रहा था तो ऐसे में उस महिला के ऊपर पड़ने वाले खर्च का भार कौन उठाएगा और किस के भरोशे न्याय के नियत दर-दर भटकेगी! बात करने पर सिपाही रवि प्रताप की दूसरी पत्नी ने बताया कि सिपाही रवि प्रताप के रिश्तेदारों के द्वारा उसे जान से मारने की धमकी भी मिल रही है और तरह-तरह के कूट रचित योजनाओं सेवा किसी भी तरीके से मामले को सुलह के रास्ते पर ले जाना चाहता है! उक्त प्रकरण में जो कि मामला गिरफ्तारी का है कि बावजूद कानून व्यवस्था को ही इस्तेमाल कर उक्त सिपाही इस मामले से निकल अपनी रोटी सेक दूसरी महिला के जीवन के साथ खिलवाड़ कर रहा है! जहां उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं की सुरक्षा और उनके जीवन को मजबूत रखने के लिए तरह-तरह के कानून बना रहे हैं वहीं ऐसे भ्रष्ट और अयाश कानून के रखवाले सारे कानून को तोड़ सरकार की मंशा पर पानी फिरने का काम कर रहे हैं!(साक्ष्य मौजूद)

To Top