विधानसभा चुनाव: त्रिपुरा में भाजपा को लगा बड़ा झटका, एक दिन पहले छोड़ी थी पार्टी, कांग्रेस में हुए शामिल सुदीप बर्मन व आशीष साहा

त्रिपुरा: विधानसभा चुनाव नजदीक है फिर भी पार्टी छोड़ने, इस्तीफा देने का सिलसिला जारी है, इसी क्रम में त्रिपुरा में भारतीय जनता पार्टी को बड़ा झटका लगा है। एक दिन पहले पार्टी व विधानसभा से इस्तीफा देने वाले भाजपा नेता सुदीप रॉय बर्मन अपने करीबी सहयोगी आशीष साहा के साथ कांग्रेस में शामिल हो गए हैं। उन्हें दिल्ली स्थिति राहुल गांधी के आवास पर कांग्रेस की सदस्यता दिलाई गई। इस दौरान प्रियंका गांधी भी मौजूद रहीं।

दरअसल, सुदीप रॉय बर्मन व आशीष साहा ने सोमवार को त्रिपुरा विधानसभा व भाजपा की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था। दोनों इसके बाद दिल्ली के लिए रवाना हो गए थे। सुदीप रॉय त्रिपुरा सरकार में पूर्व मंत्री रह चुके हैं। पार्टी विरोधी गतिविधियों के चलते उन्हें मंत्री पद से हटा दिया गया था। उन्होंने कहा था कि राज्य में लोकतंत्र का कोई ठिकाना नहीं है क्योंकि लोकतांत्रिक ऑक्सीजन खत्म हो गई है। सुदीप ने राज्य में लोगों की आवाज दबाने का भी आरोप लगाया।

इससे पहले 29 जनवरी को भाजपा के बागी विधायक सुदीप रॉय बर्मन ने त्रिपुरा सरकार पर हमला किया था। उन्होंने कहा था कि राज्य में लोकतंत्र नहीं है और यहां लोगों का दम घुट रहा है। साथ ही उन्होंने पार्टी छोड़ने के सवाल पर कहा था कि वह अपने लोगों से पूछने के बाद ही अपने भविष्य पर फैसला करेंगे। त्रिपुरा में 2023 में विधानसभा चुनाव होने हैं। उन्होंने कहा कि हमने अब सरकार से पीड़ित लोगों की आवाज सुननी शुरू कर दी है। उन्होने दावा किया था कि लोग अब सरकार से तंग आ चुके हैं क्योंकि सरकार उनके हितों की पूर्ति नहीं कर पा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *