यूपी: यूपी के लिए भाजपा ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की सूची, यहां देखें पूरी सूची….

लोकसभा चुनाव: उत्तर प्रदेश‍ विधानसभा चुनाव को लेकर बीजेपी ने स्‍टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी है। प्रदेश में प्रधानमंत्री मोदी समेत 40 लोग प्रचार करने आएंगे। बता दें कि लोकसभा चुनाव के पहले चरण के नामांकन की प्रक्रिया पूरी होने के साथ ही भाजपा का चुनाव प्रचार तेजी पकड़ने लगा है। इसी कड़ी में पार्टी की ओर बुधवार को यूपी लोकसभा चुनाव के लिए स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी गई है।

सूची में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत कुल 40 नेताओं के नाम शामिल हैं। भाजपा की ओर से भारत निर्वाचन आयोग को भेजी गई स्टार प्रचारकों की सूची में पार्टी ने स्टार प्रचारकों में योगी के अलावा तीन अन्य प्रदेश मुख्यमंत्रियों को भी शामिल किया  है। इनमें मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव, राजस्थान के सीएम भजनलाल शर्मा और उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी के नाम सामिल हैं। सूची में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और गृहमंत्री अमित शाह समेत प्रदेश के दोनों उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और बृजेश पाठक और कई मंत्रियों को भी शामिल किया गया है।

यूपी में भाजपा के ये होंगे स्टार प्रचारक

1-पीएम नरेंद्र मोदी
2-जेपी नड्डा
3-राजनाथ सिंह
4-अमित शाह
5-योगी आदित्यनाथ
6-मोहन यादव
7-भजन लाल शर्मा
8-पुष्कर सिंह धामी
9-बिजयंत जय पांडा
10-भूपेंद्र चौधरी
11-केशव प्रसाद मौर्य
12-बृजेश पाठक
13-स्वतंत्र देव सिंह
14-धर्मपाल
15-स्मृति ईरानी
16-पीयूष गोयल
17-एसपी सिंह बघेल
18-बीएल वर्मा
19-संजीव कुमार बलियान
20-लक्ष्मीकांत बाजपेयी
21-धर्मपाल सिंह
22-जयवीर सिंह
23-नरेंद्र कश्यप
24-असिम अरुण
25-कपिल देव अग्रवाल
26-सुरेंद्र सिंह नागर
27-चौधरी लक्ष्मी नारायण
28-सुनील शर्मा
29-बेबी रानी मौर्य
30-हेमा मालिनी
31-मुख्तार अब्बास नकवी
32-सोमेंद्र तोमर
33-जसंवत सैनी
34-दिनेश आजाद
35-गीता शाक्य
36-अश्विनी त्यागी
37-शुभाष यादुवंशी
38-सतेंद्र सिसोदिया
39-संतोष सिंह
40-दुर्गविजय सिंह साक्य

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *