India

हिमाचल: हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने जारी की 62 उम्मीदवारों की सूची, यहाँ👇👇देखें पूरी लिस्ट

हिमाचल विधानसभा चुनाव: भाजपा ने हिमाचल विधानसभा को लेकर चुनावी तैयारियां शुरू कर दी है, हिमाचल प्रदेश में 12 नवंबर को चुनाव होने हैं। इसी क्रम में हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने 62 उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर सिराज से और अनिल शर्मा मंडी से मैदान में उतरेंगे। सतपाल सिंह सत्ती ऊना से चुनाव लड़ेंगे।

आपको बता दें कि हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव में पार्टी प्रत्याशियों के चयन के लिए दिल्ली में राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा की अध्यक्षता में भाजपा संसदीय बोर्ड की मैराथन बैठक मंगलवार देर रात तक चली थी। बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह भी शामिल हुए थे।

मोदी-शाह ने एक-एक सीट पर मंत्रणा की। एंटी इनकमबेंसी की वजह से तीन मंत्रियों और एक दर्जन विधायकों के टिकटों पर तलवार लटक गई है, जबकि दो मंत्रियों के विधानसभा हलके बदले जाने पर भी चर्चा हुई है। केंद्रीय चुनाव समिति ने देर रात तक सभी टिकटों पर फैसला ले लिया था। भाजपा ने बुधवार सुबह 62 सीटों के प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी है।

पूरी लिस्ट यहाँ 👇👇 देखें….

BJP Candidate list

Most Popular

To Top