SSR Birth Anniversary: आज बॉलीवुड के उस अभिनेता का जन्मदिन है जो आज इस दुनिया में नहीं है, लेकिन उनके फैंस के बीच वो आज भी जिंदा हैं। और वो है बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत। आज दिवंगत फिल्म अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत का जन्मदिन है। बॉलीवुड इंडस्ट्री के शानदार अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत इस दुनिया को अलविदा कह चुके हैं। 14 जून 2020 को सुशांत का शव उनके बांद्रा स्थित फ्लैट में मिला था। सुशांत की मौत की खबर ने पूरी इंडस्ट्री को ही नहीं बल्कि पूरे देश को हिलाकर रख दिया था।
सुशांत सिंह राजपूत का जन्म 21 जनवरी, 1986 को बिहार के पटना में हुआ था। उन्होंने अपनी शुरुआत पढ़ाई बिहार से ही की। जिसके बाद वो इंजीनियरिंग की पढ़ाई करने दिल्ली आ गए। इंजीनियरिंग के बाद सुशांत ने एक्टिंग की दुनिया में अपना करियर बनाया। इस घटना ने बॉलीवुड इंडस्ट्री को हिलाकर रखा दिया था। अगर सुशांत सिंह राजपूत आज जिंदा होते, तो वह अपना 36वां जन्मदिन बेहद ही धूमधाम से मना रहे होते।
सुशांत ने इंजीनियर की पढ़ाई को बीच में छोड़कर एक्टिंग की दुनिया में अपने पैर जमाए थे। उन्होंने साल 2008 में सीरियल ‘किस देश में है मेरा दिल’ में काम किया था लेकिन उन्हें असली पहचान सीरियल ‘पवित्र रिश्ता’ से मिली। सुशांत सिंह राजपूत के जन्म के लिए उनके परिवार ने खूब मन्नतें मांगी थीं। उनकी मां ने कई मंदिरों में जाकर माथा टेका था। दरअसल, सुशांत सिंह राजपूत अपनी चार बहनों में इकलौते भाई थे। सुशांत की मां उषा उन्हें बेहद प्यार करती थीं और इसी वजह से वह सुशांत को बचपन में ‘गुलशन’ नाम से पुकारती थीं लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंजूर था।
जब सुशांत महज 16 साल के थे, तब उनकी मां की मौत हो गई थी। सुशांत अपनी मां के जाने से बुरी तरह टूट गए थे। इस घटना के बाद अभिनेता ने अपनी बड़ी बहन को मां की जगह दी। सुशांत सिंह राजपूत के करियर की बात करें तो उन्हें एंटरटेनमेंट जगत में अपनी खास जगह बनाने के लिए सालों तक संघर्ष करना पड़ा था। सुशांत को 2008 में टीवी सीरियल ‘किस देश में है मेरा दिल’ से ब्रेक मिला था। उन्हें पहचान टीवी शो ‘पवित्र रिश्ता’ से मानव के किरदार से मिली थी। इस सीरियल में काम करने के बाद लोग उन्हें घर-घर में जानने लगे थे और इसी की वजह से उन्हें बॉलीवुड में भी एंट्री मिली।
सुशांत सिंह राजपूत ने साल 2013 में रिलीज हुई फिल्म ‘काई पो छे’ से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। इसके बाद सुशांत ‘शुद्ध देसी रोमांस’, ‘पीके’, ‘ब्योमकेश बख्शी’, ‘एमएस धोनी’, ‘राब्ता’, ‘केदारनाथ’ जैसी फिल्मों में नजर आए थे। सुशांत की मौत के बाद उनकी फिल्म ‘दिल बेचारा’ रिलीज हुई थी। इस फिल्म को दर्शकों ने खूब पसंद किया।
