Uttar Pradesh

BREAKING NEWS: आदर्श जनता पार्टी ने की बैठक , एक परिवार एक नौकरी- डॉ विनोद पाण्डेय

✍️ विकास शुक्ला
        मिल्कीपुर
        अयोध्या

एक परिवार एक नौकरी- डॉ विनोद पाण्डेय

गुरुवार को अमानीगंज क्षेत्र के अमरगंज बाजार में आदर्श जनता पार्टी की बैठक संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता आदर्श जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ विनोद पाण्डेय ने की। राष्ट्रीय महासचिव घनश्याम मिश्न कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रहे। बैठक में विधानसभा चुनाव की रणनीति तय की गई।

कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय महासचिव घनश्याम मिश्र ने कहा कि ब्राह्मणों का सम्मान आदर्श जनता पार्टी में निहित है। आदर्श जनता पार्टी जातीय राजनीति से दूर रहकर विकास की राजनीति करती है आने वाले विधानसभा चुनाव में अयोध्या जनपद की सभी सीटों पर आदर्श जनता पार्टी अपना उम्मीदवार उतारेगी। बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष डॉ विनोद कुमार पाण्डेय ने कहा आदर्श जनता पार्टी का प्रमुख एजेंडा है प्रत्येक परिवार को नौकरी दिलाना।

उन्होंने कहा कि हमारी सरकार बनी तो एक परिवार एक नौकरी का कानून लागू करेंगे। हर हाल में प्रत्येक परिवार को एक नौकरी दिलाई जाएगी। बैठक में अनिल कुमार मिश्र, शफीक अहमद , सुनील तिवारी, राजू वर्मा, लल्लन यादव,राम सूरत,सुरजू आदि उपस्थित है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Most Popular

To Top