Politics

BREAKING NEWS: 2 फरवरी को प्रधानमंत्री आत्मनिर्भर अर्थव्यवस्था पर भाजपा कार्यकर्ताओं को करेंगे संबोधित, प्रत्येक विधानसभा में लगेंगी एलईडी स्क्रीन

वाराणसी: उत्तर प्रदेश की सभी 403 विधानसभा क्षेत्रों के भाजपा कार्यकर्ताओं को दो फरवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सुबह 11 बजे आत्मनिर्भर अर्थव्यवस्था पर संबोधित करेंगे।इस कार्यक्रम मे भाग लेने वाले कार्यकर्ताओं का पंजीकरण भी किया जाएगा। ऑनलाइन होने वाले इस आयोजन के लिए विधानसभा क्षेत्रों में एलईडी स्क्रीन भी लगवाई जाएंगी।

दो फरवरी को होने वाले पीएम के संबोधन को लेकर स्थानीय स्तर पर भाजपा ने तैयारी शुरू कर दी है। भाजपा क्षेत्रीय अध्यक्ष महेश चंद श्रीवास्तव ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा के निर्देशानुसार सभी तैयारियां पूरी कर ली गईं हैं।

इसमें विधानसभा में निवास करने वाले सभी राष्ट्रीय, प्रदेश, क्षेत्र, एवं जिलों के पदाधिकारी व कार्यसमिति सदस्य, प्रकोष्ठों, विभागों एवं प्रकल्पों के संयोजक, सह संयोजक, मंडल अध्यक्षों के साथ ही भाजपा कार्यकर्ता भाग लेंगे। इसके अलावा पार्टी के सभी सांसद, विधायक, नगर निगम तथा नगर पालिका के सदस्य एवं जिला पंचायत के सदस्य भी इसमें शामिल होंगे।

काशी क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले सभी जिलाध्यक्षों ने कार्यक्रम के लिए तय स्थल की सूची प्रदेश कार्यालय को उपलब्ध करा दी है। काशी क्षेत्र की सभी 71 विधानसभा प्रभारियों के देखरेख में कार्यक्रम होंगा। क्षेत्रीय मीडिया प्रभारी नवरतन राठी ने बताया कि विधानसभा स्तर पर कार्यक्रम में भाग लेने वाले सभी कार्यकर्ताओं का पंजीकरण सुबह 10 बजे से विधानसभा वार, कार्यक्रम स्थल पर शुरू होगा। सह मीडिया प्रभारी संतोष सोलापुरकर ने बताया कि हर विधानसभा में आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम की फोटो नमो एप पर अपलोड किया जाएगा।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Most Popular

Uncategorized

उत्तर प्रदेश पुलिस का सिपाही मिशन शक्ति जैसे अभियान को दिखा रहा ठेंगा!दो बीवियों के बीच फसा उत्तर प्रदेश पुलिस का सिपाही,एक बीवी घर तो दूसरी को ले तैनाती क्षेत्र में रह रहा था! घर वालों को पता चलने पर दूसरी को छोड़ा तो दूसरी बीवी ने किया मुकदमा!उत्तर प्रदेश में कानून का रखवाला ही कानून की धज्जियां उड़ा रहा,शादीशुदा होने के बावजूद कई सालों से दूसरी महिला को पत्नी बनाकर साथ में रह रहा था! बताते चलें कि देवरिया जिले का सिपाही ना०पु०062620433 रवि प्रताप जो पहले से शादीशुदा था महाराजगंज में तैनाती के दौरान महाराजगंज की एक महिला को भी अपनी पत्नी बनाकर साथ में रखा हुआ था! कई सालों तक साथ में रहने के बाद जब घर वालों को पता चला तो वह दूसरी बीवी को छोड़कर भागने के फिराक में लग गया! लेकिन दूसरी बीवी उसे भागता देख जिले के ही पुलिस अधीक्षक के पास शिकायत लेकर पहुंची और सिपाही रवि प्रताप के खिलाफ 376,और 493/506, समेत कई धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है! अब सवाल यह उठ रहा है कि ऐसी धाराओं में मुकदमा दर्ज होने के बाद भी सिपाही रवि प्रताप निश्चिंत होकर अपनी ड्यूटी गोंडा जिले के जीआरपी में कर रहा है और कानून के बीच के बीच फसाकर दूसरी बीवी को प्रताड़ित कर रहा है!आपको बताते चलें कि महाराजगंज जिले में यह मामला काफी चर्चा में रहा है लेकिन विभागीय होने के नाते पुलिस विभाग के द्वारा भी आज तक ना तो सिपाही रवि प्रताप को गिरफ्तार किया गया ना ही उसकी दूसरी पत्नी के लिए न्याय संगत कोई कदम उठाया गया! कागजी कार्यवाही में कोटा पूर्ति करके सिर्फ महिला को थाने कचहरी और कोर्ट तक भगाया गया अब प्रश्न यह उठता है कि जब एक व्यक्ति कई सालों तक उक्त महिला के साथ रह रहा था तो ऐसे में उस महिला के ऊपर पड़ने वाले खर्च का भार कौन उठाएगा और किस के भरोशे न्याय के नियत दर-दर भटकेगी! बात करने पर सिपाही रवि प्रताप की दूसरी पत्नी ने बताया कि सिपाही रवि प्रताप के रिश्तेदारों के द्वारा उसे जान से मारने की धमकी भी मिल रही है और तरह-तरह के कूट रचित योजनाओं सेवा किसी भी तरीके से मामले को सुलह के रास्ते पर ले जाना चाहता है! उक्त प्रकरण में जो कि मामला गिरफ्तारी का है कि बावजूद कानून व्यवस्था को ही इस्तेमाल कर उक्त सिपाही इस मामले से निकल अपनी रोटी सेक दूसरी महिला के जीवन के साथ खिलवाड़ कर रहा है! जहां उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं की सुरक्षा और उनके जीवन को मजबूत रखने के लिए तरह-तरह के कानून बना रहे हैं वहीं ऐसे भ्रष्ट और अयाश कानून के रखवाले सारे कानून को तोड़ सरकार की मंशा पर पानी फिरने का काम कर रहे हैं!(साक्ष्य मौजूद)

To Top