International

भारत के स्टार एथलीट नीरज चोपड़ा द्वारा जैवलिन थ्रो में सिल्वर मेडल जीतने पर सीएम योगी ने दी बधाई

पेरिस ओलंपिक: पेरिस ओलंपिक में गुरुवार देर रात हुए जैवलिन थ्रो मुकाबले में भारत को सिल्वर मेडल मिला है। भारत के स्टार भाला फेंक एथलीट नीरज चोपड़ा ने सिल्वर मेडल जीता है। वहीं, पाकिस्तान के अरशद नदीम ने  गोल्ड जीता।

पेरिस ओलंपिक में रजत पदक जीतने पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नीरज चोपड़ा को बधाई दी है। अपने बधाई संदेश में सीएम योगी ने कहा- नीरज चोपड़ा जी आपका हार्दिक अभिनंदन! 140 करोड़ भारत वासियों को आप पर गर्व है।

नीरज चोपड़ा ने पेरिस ओलंपिक में 89.45 मीटर के सर्वश्रेष्ठ थ्रो के साथ रजत पदक अपने नाम किया। नीरज का इस सत्र का यह सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है। इसी के साथ नीरज आजादी के बाद एथलेटिक्स में दो ओलंपिक पदक जीतने वाले पहले भारतीय एथलीट बन गए हैं। बता दें कि टोक्यो ओलंपिक में गोल्ड हासिल करने के बाद भारतीय एथलीट नीरज चोपड़ा ने पेरिस ओलंपिक में सिल्वर मेडल हासिल किया है।

नीरज ने टोक्यो ओलंपिक में स्वर्ण पदक जीता था, लेकिन वह पेरिस में टोक्यो का प्रदर्शन नहीं दोहरा सके। पाकिस्तान के नदीम ने अपने दूसरे प्रयास में 92.97 मीटर का रिकॉर्ड थ्रो कर स्वर्ण पदक अपने नाम किया। पाकिस्तान का 1992 बार्सीलोना ओलंपिक के बाद यह पहला ओलंपिक पदक है। ग्रेनाडा के एंडरसन पीटर्स 88.54 मीटर के सर्वश्रेष्ठ थ्रो के साथ तीसरे स्थान पर रहे।

आपको बता दें कि पेरिस ओलंपिक में प्रदर्शन के लिए नीरज चोपड़ा ने करीब आठ माह तुर्की में रहकर कड़ा अभ्यास किया। उन्होंने लगातार दूसरे ओलंपिक में पदक जीता है। उन्होंने ये पदक जीतकर इतिहास रचा है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Most Popular

To Top