देश में कोरोना अपडेट: देश में कोरोना मामलों मे उतार-चढ़ाव जारी, बीते 24 घंटे में देश में 1,994 नए मामले, कुल सक्रिय मामले 23,432

देश में कोरोना: देश में फिर से कोरोना के दैनिक मामलों में उतार-चढ़ाव देखा जा रहा है। देश में कोविड-19 के मामलों में कभी गिरावट हो रही है तो कभी मामले बढ़ जा रहे है, बीते 24 घंटों की अगर बात करें तो देश में 1,994 नए केस सामने आए हैं। इसके साथ ही सक्रिय मामलों में भी गिरावट आई है।

आज यानी 21 अक्टूबर 2022 को केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक पिछले 24 घंटों के दौरान देश में 1,994 नए मामले सामने आए। यदि दैनिक सक्रिय मामलों की दर की बात की जाए तो वो 0.85 फीसदी रही।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक देश में मामलों की संख्या बढ़कर 4,46,42,742 पर पहुंच चुकी है। इस संक्रमण से अब तक 5,28,961 लोगों की मृत्यु हो चुकी है जबकि देश भर में  4,40,90,349 मरीज ठीक हो चुके हैं।

देश में अब तक वैक्सीन के 2,19,55,98,943 करोड़ डोज दिए जा चुके हैं। आंकड़ों को देखें तो देश में अब सक्रिय मामलों की दर 0.06 प्रतिशत है, जबकि रिकवरी दर 98.8 फीसदी पर पहुंच चुकी है।

एक नजर में कोरोना अपडेट….
कुल मामले: 4,46,42,742
सक्रिय मामले: 23,432
कुल रिकवरी: 4,40,90,349
कुल मृत्यु: 5,28,961
कुल वैक्सीनेशन: 2,19,55,98,943