यूपी: कपड़े के व्यापारी का बाथरूम में फंदे से लटकता मिला शव, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

गोरखपुर: गोरखपुर जिले के बड़हलगंज थाना क्षेत्र के बैरियाडीह गांव निवासी एक शख्स का कंबोडिया में फंदे से लटकता हुआ शव मिला। वहां से आत्महत्या की जानकारी दी गई, जबकि परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है।

जानकारी के अनुसार, बैरियाडीह गांव निवासी 30 वर्षीय राम गौड़ पुत्र स्व. खदेरू गौड़ बीते डेढ़ साल से कंबोडिया में रहकर कपड़े का व्यापार करता था। मृतक चार भाई थे। राम जुड़वा भाईयों में दूसरे नंबर का था।  बड़े भाई मोहन ने बताया कि राम को जुलाई में डेढ़ लाख रुपये घर से भेजा गया था।

क्योकि लॉकडाउन से उसका व्यापार अच्छा नहीं चल रहा था।  जिससे वह तनाव ग्रस्त रहता था।  हालांकि उसने फंदा नहीं लगाया है।दोपहर में उसका शव उसके बाथरूम में फंदे से लटका हुआ मिला। उसके साथ कंबोडिया के एक कमरे में अलग-अलग प्रदेश के चार लोग रहते थे। कमरे में पहने वाले अन्य तीन लोग जब व्यापार से वापस आए तो अंदर से दरवाजा बंद था। उन्होंने मकान मालिक व स्थानीय पुलिस प्रशासन को घटना की सूचना दी। साथ ही अहमदाबाद के एक युवक ने परिवार वालों को सूचना दिया।

आशंका है कि किसी ने उसकी हत्या कर दी है। राम दो बच्चों का पिता था। अब तक कंबोडिया के किसी जिम्मेदार अधिकारी से बात नहीं हो पाई है। वहां की फ्लाइट बंद है। घरवाले शव को घर मंगवाना चाहते है, लेकिन हेलिकॉप्टर से शव मंगवाने में 12 लाख का खर्च बताया गया है। घर मे मातम का माहौल है l

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *