लखनऊ: 28 दिन में तैयार हुई लालजी टंडन की प्रतिमा का रक्षा मंत्री राजनाथ ने किया लोकार्पण

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उप मुख्यमंत्री डॉ दिनेश शर्मा, महापौर संयुक्ता भाटिया सहित कई लोगों की मौजूदगी मे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बुधवार को लखनऊ भाजपा नेता स्वर्गीय लालजी टंडन की साढ़े 12 फीट की कांस्य प्रतिमा का लोकार्पण किया।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि मैं लालजी टंडन को विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं।मुख्यमंत्री ने कहा कि टण्डन जी ने नगर निगम के पार्षद के रूप में राजनीतिक यात्रा शुरू की। बिहार व मध्यप्रदेश के राज्यपाल रहे। टण्डन जी की प्रतिमा अनावरण के लिए नगर निगम बोर्ड और महापौर को धन्यवाद। समाज के हर धर्म में उनके प्रशंसक थे। लखनऊ की जनता ने भी उन्हें पूरा स्नेह दिया। उनके वयोवृद्ध पुत्र गोपाल जी टण्डन जी उनकी विरासत को आगे बढ़ाने का काम कर रहे हैं।

उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि बाबूजी को लखनऊ तक सीमित नहीं रखें, बाबूजी पूरे प्रदेश के थे। पूरे प्रदेश की जनता उनके पास आती थी। बाबूजी ने ऐसा पदचिह्न बनाया है कि उसका अनुसरण करना चाहिए। जैसे बाबूजी ने कार्यकर्ताओं का मान सम्मान रखा वैसे ही हम भी रखें।

उप मुख्यमंत्री डॉ दिनेश शर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि हर समस्या का समाधान बाबूजी के पास था। कोई भी कार्यकर्ता उनके पास से मायूस होकर नहीं लौटा। सभी धर्मों में उनकी स्वीकार्यता थी।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *