Maharajganj

महराजगंज: प्रधानपति एवं 20 साल से एक ही जगह ब्लाक प्रतिरक्षण अधिकारी बनकटी रहने के बावजूद किया ग्रामसभा की जमीन पर कब्जा

फरेंदा संवादाता राहुल चौबे की खास रिपोर्ट

महराजगंज: नगर पंचायत आनंदनगर ने विस्तारित क्षेत्र फरेंदा खुर्द के लगभग 15 लोगों को नोटिस भेज अवैध अतिक्रमण हटाने का निर्देश दिया है। नोटिस के बाद भी जिम्मेदार अतिक्रमण हटा नहीं रहे हैं। जानकारी के अनुसार फरेंदा खुर्द ग्राम सभा में आता था। इस दौरान ग्राम प्रधान शकुंतला देवी व उनके पति राम शरण गुप्ता ब्लॉक प्रशिक्षण अधिकारी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर तैनात सहित अन्य लोगों ने ग्राम समाज की भूमि पर अवैध निर्माण कर लिया।

रामसरन गुप्ता सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बनकटी में ब्लाक प्रतिरक्षण अधिकारी है, लगभग 20 वर्षों से अधिक समय से यहां ड्यूटी कर रहे हैं।रामसरन गुप्ता राजनैतिक पकड़ रखने और   पत्नी के ग्राम प्रधान होने के कारण मामला दबा ही रह गया। जब नगर पंचायत आनंद नगर के क्षेत्र का विस्तार हुआ तो फरेंदा खुर्द सहित अन्य गांव नगर पंचायत में आ गए। और पंचायत में पूरे क्षेत्र में अपनी भूमि को चिन्हित किया।

फरेंदा खुर्द में आराजी नंबर 707 नवीन परती के नाम पर दर्ज है, जहां ग्राम प्रधानपति राम शरण गुप्ता ब्लॉक प्रशिक्षण अधिकारी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बनकटी सहित 15 लोगों ने आवास बनाकर अतिक्रमण कर लिया है। नगर पंचायत में 15 दिनों में अतिक्रमण को हटाने का निर्देश दिया है। इस बाबत पूछे जाने पर अधिशासी अधिकारी अवध प्रकाश सिंह ने कहा कि 15 दिनों के अंदर कागजात लेकर उपस्थित होने के लिए कहा गया है। भूमि से संबंधित अगर कोई कागजात  नहीं दिखा पाए तो 15 दिनों बाद अतिक्रमण हटाने का कारवाई किया जाएगा।

अब यह देखना दिलचस्प होगा कि क्या नगर पंचायत प्रदेश के मुखिया की बात पर कहा तक अमल करता है अबैध अतिक्रमण आखिर कब बुलडोजर चलेगा,,या की ब्लॉक प्रतिरक्षण अधिकारी जिस तरह से अपने राजनीतिक पहुच की वजह से एक ही जगह 20 साल से कम कर रहे हैं क्या इस अबैध अतिक्रमण में भी उनकी राजनीतिक पहुच काम आती हैं l

Most Popular

Uncategorized

महराजगंज के जेएनपीजी कॉलेज में एएसपी सिद्धार्थ ने किया ‘विद्यार्थी संवाद’, छात्रों को दिए करियर और सुरक्षा के टिप्समहराजगंज के जवाहरलाल नेहरू पीजी कॉलेज में अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ ने ‘विद्यार्थी संवाद’ कार्यक्रम के तहत छात्रों का मार्गदर्शन किया, जहां उन्होंने युवाओं को प्रतियोगी परीक्षाओं, समय प्रबंधन और लक्ष्य हासिल करने के महत्वपूर्ण टिप्स दिए। कार्यक्रम के दौरान उन्होंने छात्र-छात्राओं को साइबर सुरक्षा, महिला सुरक्षा और यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के साथ-साथ उनके सवालों के जवाब भी दिए और जीवन में अनुशासन तथा कड़ी मेहनत के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।

Uncategorized

उत्तर प्रदेश पुलिस का सिपाही मिशन शक्ति जैसे अभियान को दिखा रहा ठेंगा!दो बीवियों के बीच फसा उत्तर प्रदेश पुलिस का सिपाही,एक बीवी घर तो दूसरी को ले तैनाती क्षेत्र में रह रहा था! घर वालों को पता चलने पर दूसरी को छोड़ा तो दूसरी बीवी ने किया मुकदमा!उत्तर प्रदेश में कानून का रखवाला ही कानून की धज्जियां उड़ा रहा,शादीशुदा होने के बावजूद कई सालों से दूसरी महिला को पत्नी बनाकर साथ में रह रहा था! बताते चलें कि देवरिया जिले का सिपाही ना०पु०062620433 रवि प्रताप जो पहले से शादीशुदा था महाराजगंज में तैनाती के दौरान महाराजगंज की एक महिला को भी अपनी पत्नी बनाकर साथ में रखा हुआ था! कई सालों तक साथ में रहने के बाद जब घर वालों को पता चला तो वह दूसरी बीवी को छोड़कर भागने के फिराक में लग गया! लेकिन दूसरी बीवी उसे भागता देख जिले के ही पुलिस अधीक्षक के पास शिकायत लेकर पहुंची और सिपाही रवि प्रताप के खिलाफ 376,और 493/506, समेत कई धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है! अब सवाल यह उठ रहा है कि ऐसी धाराओं में मुकदमा दर्ज होने के बाद भी सिपाही रवि प्रताप निश्चिंत होकर अपनी ड्यूटी गोंडा जिले के जीआरपी में कर रहा है और कानून के बीच के बीच फसाकर दूसरी बीवी को प्रताड़ित कर रहा है!आपको बताते चलें कि महाराजगंज जिले में यह मामला काफी चर्चा में रहा है लेकिन विभागीय होने के नाते पुलिस विभाग के द्वारा भी आज तक ना तो सिपाही रवि प्रताप को गिरफ्तार किया गया ना ही उसकी दूसरी पत्नी के लिए न्याय संगत कोई कदम उठाया गया! कागजी कार्यवाही में कोटा पूर्ति करके सिर्फ महिला को थाने कचहरी और कोर्ट तक भगाया गया अब प्रश्न यह उठता है कि जब एक व्यक्ति कई सालों तक उक्त महिला के साथ रह रहा था तो ऐसे में उस महिला के ऊपर पड़ने वाले खर्च का भार कौन उठाएगा और किस के भरोशे न्याय के नियत दर-दर भटकेगी! बात करने पर सिपाही रवि प्रताप की दूसरी पत्नी ने बताया कि सिपाही रवि प्रताप के रिश्तेदारों के द्वारा उसे जान से मारने की धमकी भी मिल रही है और तरह-तरह के कूट रचित योजनाओं सेवा किसी भी तरीके से मामले को सुलह के रास्ते पर ले जाना चाहता है! उक्त प्रकरण में जो कि मामला गिरफ्तारी का है कि बावजूद कानून व्यवस्था को ही इस्तेमाल कर उक्त सिपाही इस मामले से निकल अपनी रोटी सेक दूसरी महिला के जीवन के साथ खिलवाड़ कर रहा है! जहां उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं की सुरक्षा और उनके जीवन को मजबूत रखने के लिए तरह-तरह के कानून बना रहे हैं वहीं ऐसे भ्रष्ट और अयाश कानून के रखवाले सारे कानून को तोड़ सरकार की मंशा पर पानी फिरने का काम कर रहे हैं!(साक्ष्य मौजूद)

To Top