India

गोवा विधानसभा चुनाव 2022 : लता मंगेशकर के निधन के कारण पीएम मोदी की गोवा वर्चुअल रैली हुई निरस्त

गोवा विधानसभा चुनाव 2022 : आज पीएम मोदी पार्टी कार्यकर्ताओं और उत्तरी गोवा जिले की 20 विधानसभा सीटों की जनता को संबोधित करने वाले थे। पर आज 92 वर्षीय स्वर कोकिला लता मंगेशकर का रविवार 6 फरवरी की सुबह निधन हो जाने के कारण प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की छह फरवरी को शाम 4:30 बजे होने वाली वर्चुअल रैली को निरस्त कर दिया गया है।

इस रैली का प्रसारण 20 विधानसभा क्षेत्रों में एलईडी स्क्रीन्स के माध्यम से किया जाना था। सभी जगहों पर भाजपा नेताओं के अलावा 500 लोग रैली में शामिल होने वाले थे। गोवा की सभी 40 विधानसभा सीटों पर 14 फरवरी को मतदान होगा।

लता मंगेशकर के निधन और उनके सम्मान में दो दिन के राष्ट्रीय शोक के मद्देनजर भाजपा ने यह फैसला किया है। यह जानकारी भाजपा की राष्ट्रीय इकाई ने दी। लता मंगेशकर के निधन पर दो दिवसीय राष्ट्रीय शोक की घोषणा की गई है। सम्मान के रूप में दो दिनों तक राष्ट्रीय ध्वज आधा झुका रहेगा।

अधिक जानकारी के लिए इस👇 लिंक पर जाएं…

https://erranewsindia.com/goa-election-2022-pm-modi-will-address-the-people-of-goa-virtually-all-the-guidelines-issued-by-the-commission-will-be-followed/

Most Popular