छठ पूजा: भोजपुरी मे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दी छठ पर्व की बधाई, बोले- छठी मइया के किरपा से हमरे प्रदेश में….

छठ पूजा: 30 व 31 अक्टूबर को लोकआस्था का महापर्व ‘छठ’ है। शनिवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने  प्रदेशवासियों को छठ पर्व की बधाई दी।

इस मौके पर उन्होंने कहा कि……
छठी मइया के किरपा से हमरे प्रदेश में, सबके जीवन में सुख आ खुशहाली बनल रहे, इहे प्रार्थना बा।
जय जय छठी मइया!

शनिवार सुबह मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने छठ पर्व की तैयारियों को लेकर अफसरों के साथ बैठक की और दिशा निर्देश दिए। मुख्यमंत्री योगी ने छठ पर्व की तैयारियों को लेकर अफसरों को कई महत्वपूर्ण निर्देश देते हुए कहा कि हमारा प्रयास हो कि हर एक व्रतधारी श्रद्धालु जन को अधिकाधिक सुविधाएं उपलब्ध हों, ताकि पर्व का आयोजन सुचारु पूर्वक संपन्न हो। इस वर्ष ‘स्वच्छ और सुरक्षित छठ’ का संदेश लेकर लोगों की जरूरत के अनुसार सभी प्रबंध किए जाएं। उन्होंने कहा कि छठ महापर्व में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की सपरिवार सहभागिता होती है।