Elections news

जिले में जेठानी जिला पंचायत अध्यक्ष की कुर्सी संभालेंगी, वहीं देवरानी ब्लॉक प्रमुख की जिम्मेदारी संभालेंगी

गोरखपुर। पूर्व मुख्यमंत्री स्व. वीर बहादुर सिंह की पुत्र वधू साधना सिंह जिला पंचायत अध्यक्ष पद पर निर्विरोध निर्वाचित हुई हैं।
वहीं पूर्व मुख्यमंत्री के भाई गुलाब सिंह की पुत्र वधू भाजपा समर्थित अंशु सिंह ब्लॉक प्रमुख बनी हैं।
ऐसे में देवरानी और जेठानी जल्द ही जिम्मेदारी संभालेंगी।
कैंपियरगंज विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक फतेह बहादुर सिंह की पत्नी साधना सिंह 12 जुलाई को दूसरी बार जिला पंचायत अध्यक्ष पद की शपथ लेंगी।
वह वर्ष 2010 से 2015 तक भी जिला पंचायत अध्यक्ष रह चुकी हैं। इस बार भाजपा समर्थित प्रत्याशी के तौर पर साधना सिंह निर्विरोध निर्वाचित हुईं हैं।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Most Popular

To Top