India

यूपी: देश भर में विमान यात्रियों को सुविधा देने के सर्वे में वाराणसी दूसरे नंबर पर खिसका, इंदौर एयरपोर्ट पहले नंबर पर

बाबतपुर एयरपोर्ट: इंटरनेशनल काउंसिल ऑफ एयरपोर्ट की ओर से जुलाई से सितंबर के लिए हुए सर्वे में विमान यात्रियों को सुविधा देने के लिए बाबतपुर एयरपोर्ट को देश भर में दूसरा स्थान मिला है।  इससे पहले अप्रैल से जून की तिमाही सर्वे में बाबतपुर एयरपोर्ट को पहला स्थान मिला था। पर अब यात्री सुविधाओं में लालबहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट की रैकिंग खिसक कर दूसरे नंबर पर पहुंच गई है।

इस सर्वे में देश के 13 एयरपोर्ट को शामिल किया था। इसमें 5 के पैमाने पर इंदौर एयरपोर्ट 4.96 रेटिंग के साथ पहले स्थान पर रहा है। वहीं बाबतपुर एयरपोर्ट 4.94 रेटिंग के साथ दूसरे और गोवा एयरपोर्ट 4.89 रेटिंग के साथ तीसरे स्थान पर रहा। एयरपोर्ट निदेशक अर्यमा सान्याल ने बताया कि रैकिंग में उतार-चढ़ाव होता रहता है। इससे पहले वाराणसी एयरपोर्ट को पहला स्थान मिला था। वाराणसी एयरपोर्ट यात्रियों को हमेशा बेहतर सुविधा देने के लिए प्रयासरत है।

एयरपोर्ट सर्वे के दौरान यात्रियों को मिलने वाली सुविधाओं का फीडबैक लिया गया। इसमें विमान से संबधित सूचना, खाने-पीने की सुविधा, एयरपोर्ट पर पार्किंग की सुविधा, सुरक्षा जांच, सुरक्षाकर्मियों का व्यवहार, एयरपोर्ट पर बैंक, एटीएम, शॉपिंग, शौचालय की स्वच्छता, वाई फाई की सुविधा के साथ ही कुल 35 सवालों के जवाब में यात्रियों से प्रतिक्रिया फॉर्म भरवाया गया था। इस पर एयरपोर्ट काउंसिल इंटरनेशनल की टीम ने रिपोर्ट तैयार किया है।

Most Popular

Uncategorized

महराजगंज के जेएनपीजी कॉलेज में एएसपी सिद्धार्थ ने किया ‘विद्यार्थी संवाद’, छात्रों को दिए करियर और सुरक्षा के टिप्समहराजगंज के जवाहरलाल नेहरू पीजी कॉलेज में अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ ने ‘विद्यार्थी संवाद’ कार्यक्रम के तहत छात्रों का मार्गदर्शन किया, जहां उन्होंने युवाओं को प्रतियोगी परीक्षाओं, समय प्रबंधन और लक्ष्य हासिल करने के महत्वपूर्ण टिप्स दिए। कार्यक्रम के दौरान उन्होंने छात्र-छात्राओं को साइबर सुरक्षा, महिला सुरक्षा और यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के साथ-साथ उनके सवालों के जवाब भी दिए और जीवन में अनुशासन तथा कड़ी मेहनत के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।

Uncategorized

उत्तर प्रदेश पुलिस का सिपाही मिशन शक्ति जैसे अभियान को दिखा रहा ठेंगा!दो बीवियों के बीच फसा उत्तर प्रदेश पुलिस का सिपाही,एक बीवी घर तो दूसरी को ले तैनाती क्षेत्र में रह रहा था! घर वालों को पता चलने पर दूसरी को छोड़ा तो दूसरी बीवी ने किया मुकदमा!उत्तर प्रदेश में कानून का रखवाला ही कानून की धज्जियां उड़ा रहा,शादीशुदा होने के बावजूद कई सालों से दूसरी महिला को पत्नी बनाकर साथ में रह रहा था! बताते चलें कि देवरिया जिले का सिपाही ना०पु०062620433 रवि प्रताप जो पहले से शादीशुदा था महाराजगंज में तैनाती के दौरान महाराजगंज की एक महिला को भी अपनी पत्नी बनाकर साथ में रखा हुआ था! कई सालों तक साथ में रहने के बाद जब घर वालों को पता चला तो वह दूसरी बीवी को छोड़कर भागने के फिराक में लग गया! लेकिन दूसरी बीवी उसे भागता देख जिले के ही पुलिस अधीक्षक के पास शिकायत लेकर पहुंची और सिपाही रवि प्रताप के खिलाफ 376,और 493/506, समेत कई धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है! अब सवाल यह उठ रहा है कि ऐसी धाराओं में मुकदमा दर्ज होने के बाद भी सिपाही रवि प्रताप निश्चिंत होकर अपनी ड्यूटी गोंडा जिले के जीआरपी में कर रहा है और कानून के बीच के बीच फसाकर दूसरी बीवी को प्रताड़ित कर रहा है!आपको बताते चलें कि महाराजगंज जिले में यह मामला काफी चर्चा में रहा है लेकिन विभागीय होने के नाते पुलिस विभाग के द्वारा भी आज तक ना तो सिपाही रवि प्रताप को गिरफ्तार किया गया ना ही उसकी दूसरी पत्नी के लिए न्याय संगत कोई कदम उठाया गया! कागजी कार्यवाही में कोटा पूर्ति करके सिर्फ महिला को थाने कचहरी और कोर्ट तक भगाया गया अब प्रश्न यह उठता है कि जब एक व्यक्ति कई सालों तक उक्त महिला के साथ रह रहा था तो ऐसे में उस महिला के ऊपर पड़ने वाले खर्च का भार कौन उठाएगा और किस के भरोशे न्याय के नियत दर-दर भटकेगी! बात करने पर सिपाही रवि प्रताप की दूसरी पत्नी ने बताया कि सिपाही रवि प्रताप के रिश्तेदारों के द्वारा उसे जान से मारने की धमकी भी मिल रही है और तरह-तरह के कूट रचित योजनाओं सेवा किसी भी तरीके से मामले को सुलह के रास्ते पर ले जाना चाहता है! उक्त प्रकरण में जो कि मामला गिरफ्तारी का है कि बावजूद कानून व्यवस्था को ही इस्तेमाल कर उक्त सिपाही इस मामले से निकल अपनी रोटी सेक दूसरी महिला के जीवन के साथ खिलवाड़ कर रहा है! जहां उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं की सुरक्षा और उनके जीवन को मजबूत रखने के लिए तरह-तरह के कानून बना रहे हैं वहीं ऐसे भ्रष्ट और अयाश कानून के रखवाले सारे कानून को तोड़ सरकार की मंशा पर पानी फिरने का काम कर रहे हैं!(साक्ष्य मौजूद)

To Top