Politics

शपथ ग्रहण समारोह: योगी के शपथ ग्रहण समारोह मे पीएम के साथ 12 सीएम और पांच डिप्टी सीएम भी बनेंगे साक्षी, 25 मार्च को भाजपामय होगा लखनऊ

शपथ ग्रहण समारोह: यूपी विधानसभा चुनाव में भाजपा गठबंधन की 273 की प्रचंड जीत के बाद प्रदेश में दोबारा भाजपा सरकार बन गयी है, 25 मार्च को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जब लगातार दूसरी बार प्रदेश के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे, उसके साक्षी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह, रक्षामंत्री राजनाथ सिंह, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा के साथ भाजपा शासित 12 राज्यों के मुख्यमंत्री और पांच उप मुख्यमंत्री भी बनेंगे। शपथ ग्रहण समारोह में योग गुरु बाबा रामदेव, विभिन्न मठों और मंदिरों के महंत भी मौजूद रहेंगे। यूपी में उद्योग स्थापित करने वाले और उद्योग संचालित करने वाले सभी प्रमुख उद्योगपतियों को भी आमंत्रित किया गया है।

विधानसभा चुनाव में भाजपा के लिए दूसरे प्रदेशों से आए ढाई हजार कार्यकर्ताओं को भी समारोह के लिए आमंत्रित किया जा रहा है। उनके आने-जाने के साथ उनके आवास की व्यवस्था भी की जाएगी। भाजपा के लखनऊ प्रभारी गोविंद नारायण शुक्ला ने बताया कि समारोह के लिए लखनऊ के 130 चौराहों पर सजावट और प्रमुख मार्गों पर लाइटिंग की जा रही है। वहीं, अमौसी एयरपोर्ट से इकाना स्टेडियम और स्टेडियम से भाजपा प्रदेश मुख्यालय तक मार्ग को पार्टी के झंडे, बैनर, फूल मालाओं से सजाया जाएगा।

भाजपा प्रदेश मुख्यालय से अतिथियों को फोन कर आमंत्रित करने का सिलसिला शुरू हो गया। विपक्षी दलों के नेताओं को भी फोन कर शपथ ग्रहण समारोह के लिए आमंत्रित किया जा रहा है। भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष सलिल विश्नोई ने बताया कि गुजरात, हरियाणा, मध्यप्रदेश, कर्नाटक, असम, अरुणाचल प्रदेश, त्रिपुरा,  हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, कर्नाटक, मणिपुर और  गोवा के मुख्यमंत्री शामिल होंगे। बिहार, नागालैंड, मेघालय और पुंडुचेरी में भाजपा के समर्थन से चल रही सरकारों के मुख्यमंत्रियों को भी निमंत्रण दिया है। वहीं, शासन की ओर से भाजपा शासित राज्यों के अलावा सभी प्रदेशों के मुख्यमंत्रियों को आमंत्रित किया जा रहा है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Most Popular

Uncategorized

महराजगंज के जेएनपीजी कॉलेज में एएसपी सिद्धार्थ ने किया ‘विद्यार्थी संवाद’, छात्रों को दिए करियर और सुरक्षा के टिप्समहराजगंज के जवाहरलाल नेहरू पीजी कॉलेज में अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ ने ‘विद्यार्थी संवाद’ कार्यक्रम के तहत छात्रों का मार्गदर्शन किया, जहां उन्होंने युवाओं को प्रतियोगी परीक्षाओं, समय प्रबंधन और लक्ष्य हासिल करने के महत्वपूर्ण टिप्स दिए। कार्यक्रम के दौरान उन्होंने छात्र-छात्राओं को साइबर सुरक्षा, महिला सुरक्षा और यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के साथ-साथ उनके सवालों के जवाब भी दिए और जीवन में अनुशासन तथा कड़ी मेहनत के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।

Uncategorized

उत्तर प्रदेश पुलिस का सिपाही मिशन शक्ति जैसे अभियान को दिखा रहा ठेंगा!दो बीवियों के बीच फसा उत्तर प्रदेश पुलिस का सिपाही,एक बीवी घर तो दूसरी को ले तैनाती क्षेत्र में रह रहा था! घर वालों को पता चलने पर दूसरी को छोड़ा तो दूसरी बीवी ने किया मुकदमा!उत्तर प्रदेश में कानून का रखवाला ही कानून की धज्जियां उड़ा रहा,शादीशुदा होने के बावजूद कई सालों से दूसरी महिला को पत्नी बनाकर साथ में रह रहा था! बताते चलें कि देवरिया जिले का सिपाही ना०पु०062620433 रवि प्रताप जो पहले से शादीशुदा था महाराजगंज में तैनाती के दौरान महाराजगंज की एक महिला को भी अपनी पत्नी बनाकर साथ में रखा हुआ था! कई सालों तक साथ में रहने के बाद जब घर वालों को पता चला तो वह दूसरी बीवी को छोड़कर भागने के फिराक में लग गया! लेकिन दूसरी बीवी उसे भागता देख जिले के ही पुलिस अधीक्षक के पास शिकायत लेकर पहुंची और सिपाही रवि प्रताप के खिलाफ 376,और 493/506, समेत कई धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है! अब सवाल यह उठ रहा है कि ऐसी धाराओं में मुकदमा दर्ज होने के बाद भी सिपाही रवि प्रताप निश्चिंत होकर अपनी ड्यूटी गोंडा जिले के जीआरपी में कर रहा है और कानून के बीच के बीच फसाकर दूसरी बीवी को प्रताड़ित कर रहा है!आपको बताते चलें कि महाराजगंज जिले में यह मामला काफी चर्चा में रहा है लेकिन विभागीय होने के नाते पुलिस विभाग के द्वारा भी आज तक ना तो सिपाही रवि प्रताप को गिरफ्तार किया गया ना ही उसकी दूसरी पत्नी के लिए न्याय संगत कोई कदम उठाया गया! कागजी कार्यवाही में कोटा पूर्ति करके सिर्फ महिला को थाने कचहरी और कोर्ट तक भगाया गया अब प्रश्न यह उठता है कि जब एक व्यक्ति कई सालों तक उक्त महिला के साथ रह रहा था तो ऐसे में उस महिला के ऊपर पड़ने वाले खर्च का भार कौन उठाएगा और किस के भरोशे न्याय के नियत दर-दर भटकेगी! बात करने पर सिपाही रवि प्रताप की दूसरी पत्नी ने बताया कि सिपाही रवि प्रताप के रिश्तेदारों के द्वारा उसे जान से मारने की धमकी भी मिल रही है और तरह-तरह के कूट रचित योजनाओं सेवा किसी भी तरीके से मामले को सुलह के रास्ते पर ले जाना चाहता है! उक्त प्रकरण में जो कि मामला गिरफ्तारी का है कि बावजूद कानून व्यवस्था को ही इस्तेमाल कर उक्त सिपाही इस मामले से निकल अपनी रोटी सेक दूसरी महिला के जीवन के साथ खिलवाड़ कर रहा है! जहां उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं की सुरक्षा और उनके जीवन को मजबूत रखने के लिए तरह-तरह के कानून बना रहे हैं वहीं ऐसे भ्रष्ट और अयाश कानून के रखवाले सारे कानून को तोड़ सरकार की मंशा पर पानी फिरने का काम कर रहे हैं!(साक्ष्य मौजूद)

To Top