Uttar Pradesh

ज्योति बाबा ने किया आवाहन….नशा मुक्त रक्षाबंधन

सन्दीप मिश्रा

कानपुर.l

आज समाज में जिस प्रकार से महिलाओं पर हिंसा अत्याचार बढ़ रहे हैं वह संवेदनशील भारतीय समाज का चरित्र नहीं है क्योंकि जिस देश में वर्ष में दो नवरात्रों वा बेटियों की रक्षा सूत्र,प्रेम व स्नेह का बंधन का पर्व रक्षाबंधन को बेटी बचाओ बेटी का आत्मसम्मान बढ़ाओ के संदेश के साथ उत्साह व उमंग से मनाया जाता हो वहां पर बेटियों से होती आए दिन की शर्मनाक घटनाएं हमें झकझोरती क्यों नहीं है उपरोक्त बात राष्ट्रीय युवा हिंदू वाहिनी व सोसाइटी योग ज्योति इंडिया के तत्वाधान में कोरोना मिटाओ बेटी बचाओ नशा हटाओ पेड़ लगाओ अभियान के अंतर्गत यशोदा नगर में आयोजित अमृत महोत्सव वर्ष में नशा मुक्त रक्षाबंधन पर्व पर बहनों से राखियां बंधवाने के बाद अंतरराष्ट्रीय नशा मुक्त अभियान के प्रमुख योग गुरु ज्योति बाबा ने कही,ज्योति बाबा ने आगे कहा की रक्षा बंधन पर्व हमारी सनातन हिंदू संस्कृति व परंपरा के अनुसार बहनों द्वारा रक्षा सूत्र बांधकर भाइयों से उपहार स्वरूप सामाजिक बुराइयों को दूर करने का संकल्प भी कराती हैं,ताकि समाज में बेटियों और बहनों के लिए स्वस्थ वातावरण निरंतर बना रहे और भाई प्रसन्न होकर तोहफा भी यही देते हैं राष्ट्रीय युवा हिंदू वाहिनी की प्रदेश अध्यक्ष नीतू शर्मा ने नशा मुक्त रक्षाबंधन कार्यक्रम आयोजन के पवित्र उद्देश्य को बताते हुए कहा कि इस बार बहिने भाइयों को राखी बांधने के बाद उनसे उपहार में पान मसाला तंबाकू सिगरेट व अन्य नशा छोड़ने का वचन लेंगी, क्योंकि देश की युवा पीढ़ी को नशे के रोग से ना बचाया गया तो यह दिग्भ्रमित युवा भारत का भूगोल भी बदल सकता है सभी बहनों ने ज्योति बाबा को अमृत कलावा बांधकर नशा,प्रदूषण व कुपोषण मुक्त युवा भारत के संकल्प को साकार करने में मातृशक्ति द्वारा हर स्तर पर सहयोग करने का संकल्प दोहराया lअन्य प्रमुख उपस्थित मातृशक्ति संगीता तिवारी, विमल माधव,रेनू गुप्ता, दीपक हर्षवर्धन त्रिवेदी इत्यादि थे l

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Most Popular

Uncategorized

उत्तर प्रदेश पुलिस का सिपाही मिशन शक्ति जैसे अभियान को दिखा रहा ठेंगा!दो बीवियों के बीच फसा उत्तर प्रदेश पुलिस का सिपाही,एक बीवी घर तो दूसरी को ले तैनाती क्षेत्र में रह रहा था! घर वालों को पता चलने पर दूसरी को छोड़ा तो दूसरी बीवी ने किया मुकदमा!उत्तर प्रदेश में कानून का रखवाला ही कानून की धज्जियां उड़ा रहा,शादीशुदा होने के बावजूद कई सालों से दूसरी महिला को पत्नी बनाकर साथ में रह रहा था! बताते चलें कि देवरिया जिले का सिपाही ना०पु०062620433 रवि प्रताप जो पहले से शादीशुदा था महाराजगंज में तैनाती के दौरान महाराजगंज की एक महिला को भी अपनी पत्नी बनाकर साथ में रखा हुआ था! कई सालों तक साथ में रहने के बाद जब घर वालों को पता चला तो वह दूसरी बीवी को छोड़कर भागने के फिराक में लग गया! लेकिन दूसरी बीवी उसे भागता देख जिले के ही पुलिस अधीक्षक के पास शिकायत लेकर पहुंची और सिपाही रवि प्रताप के खिलाफ 376,और 493/506, समेत कई धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है! अब सवाल यह उठ रहा है कि ऐसी धाराओं में मुकदमा दर्ज होने के बाद भी सिपाही रवि प्रताप निश्चिंत होकर अपनी ड्यूटी गोंडा जिले के जीआरपी में कर रहा है और कानून के बीच के बीच फसाकर दूसरी बीवी को प्रताड़ित कर रहा है!आपको बताते चलें कि महाराजगंज जिले में यह मामला काफी चर्चा में रहा है लेकिन विभागीय होने के नाते पुलिस विभाग के द्वारा भी आज तक ना तो सिपाही रवि प्रताप को गिरफ्तार किया गया ना ही उसकी दूसरी पत्नी के लिए न्याय संगत कोई कदम उठाया गया! कागजी कार्यवाही में कोटा पूर्ति करके सिर्फ महिला को थाने कचहरी और कोर्ट तक भगाया गया अब प्रश्न यह उठता है कि जब एक व्यक्ति कई सालों तक उक्त महिला के साथ रह रहा था तो ऐसे में उस महिला के ऊपर पड़ने वाले खर्च का भार कौन उठाएगा और किस के भरोशे न्याय के नियत दर-दर भटकेगी! बात करने पर सिपाही रवि प्रताप की दूसरी पत्नी ने बताया कि सिपाही रवि प्रताप के रिश्तेदारों के द्वारा उसे जान से मारने की धमकी भी मिल रही है और तरह-तरह के कूट रचित योजनाओं सेवा किसी भी तरीके से मामले को सुलह के रास्ते पर ले जाना चाहता है! उक्त प्रकरण में जो कि मामला गिरफ्तारी का है कि बावजूद कानून व्यवस्था को ही इस्तेमाल कर उक्त सिपाही इस मामले से निकल अपनी रोटी सेक दूसरी महिला के जीवन के साथ खिलवाड़ कर रहा है! जहां उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं की सुरक्षा और उनके जीवन को मजबूत रखने के लिए तरह-तरह के कानून बना रहे हैं वहीं ऐसे भ्रष्ट और अयाश कानून के रखवाले सारे कानून को तोड़ सरकार की मंशा पर पानी फिरने का काम कर रहे हैं!(साक्ष्य मौजूद)

Uncategorized

महराजगंज के जेएनपीजी कॉलेज में एएसपी सिद्धार्थ ने किया ‘विद्यार्थी संवाद’, छात्रों को दिए करियर और सुरक्षा के टिप्समहराजगंज के जवाहरलाल नेहरू पीजी कॉलेज में अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ ने ‘विद्यार्थी संवाद’ कार्यक्रम के तहत छात्रों का मार्गदर्शन किया, जहां उन्होंने युवाओं को प्रतियोगी परीक्षाओं, समय प्रबंधन और लक्ष्य हासिल करने के महत्वपूर्ण टिप्स दिए। कार्यक्रम के दौरान उन्होंने छात्र-छात्राओं को साइबर सुरक्षा, महिला सुरक्षा और यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के साथ-साथ उनके सवालों के जवाब भी दिए और जीवन में अनुशासन तथा कड़ी मेहनत के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।

To Top