Politics

यूपी चुनाव रिजल्ट: जानिए जीतने वाले कुछ प्रमुख चेहरे, स्वामी प्रसाद व धर्म सिंह भी नहीं बचा पाए सीट, गायत्री प्रजापति की पत्नी महराजी ने संजय सिंह को हराया

यूपी चुनाव रिजल्ट: चुनाव से पहले भाजपा छोड़कर सपा में शामिल होने वाले स्वामी प्रसाद मौर्य, धर्म सिंह सैनी, माधुरी वर्मा समेत कई दिग्गज चुनाव हार गए। हालांकि दारा सिंह चौहान जीतने में सफल रहे। पिछड़ा वर्ग के बड़े चेहरे माने जाने वाले स्वामी प्रसाद मौर्य, धर्म सिंह सैनी व दारा सिंह चौहान थे। ये तीनों ही पांच वर्ष तक सत्ता का सुख भोगकर चुनाव से ठीक पहले सपा में शामिल हो गए थे।

जेल में बंद पूर्व मंत्री गायत्री प्रसाद प्रजापति की पत्नी महराजी देवी ने अमेठी में बड़ा उलटफेर किया। यहां से संजय सिंह की पहली पत्नी गरिमा सिंह विधायक थीं। भाजपा ने गरिमा का टिकट काटकर संजय को दिया था। संजय पूर्व सांसद व कांग्रेस के कद्दावर नेता रहे हैं। सपा की महराजी ने संजय को 18 हजार वोट से हराया।

विधानसभा चुनाव में सबसे बड़ा उलटफेर उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य की हार का रहा। केशव को सपा की पल्लवी पटेल ने हराया। पल्लवी अपना दल (कमेरावादी) के बैनर तले राजनीति करती हैं। वह विधानसभा चुनाव में सपा से गठबंधन कर उसके सिंबल से चुनाव मैदान में थीं। एक बार पल्लवी ने इस सीट से लड़ने से इनकार तक कर दिया था। पर, बाद में लड़ीं और जीतीं। पल्लवी, केंद्रीय मंत्री व अपना दल (एस) की मुखिया अनुप्रिया पटेल की बहन हैं। अनुप्रिया की पार्टी अपना दल (एस) भाजपा गठबंधन का हिस्सा है।

जीतने वाले कुछ प्रमुख चेहरे
योगी आदित्यनाथ, मुख्यमंत्री
अखिलेश यादव, पूर्व उप मुख्यमंत्री
शिवपाल सिंह यादव, पूर्व मंत्री
रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भइया
आजम खां, पूर्व मंत्री
माता प्रसाद पांडेय, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष
असीम अरुण, पूर्व आईपीएस अफसर
राजेश्वर सिंह, पूर्व आईपीएस अफसर

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Most Popular

Uncategorized

महराजगंज के जेएनपीजी कॉलेज में एएसपी सिद्धार्थ ने किया ‘विद्यार्थी संवाद’, छात्रों को दिए करियर और सुरक्षा के टिप्समहराजगंज के जवाहरलाल नेहरू पीजी कॉलेज में अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ ने ‘विद्यार्थी संवाद’ कार्यक्रम के तहत छात्रों का मार्गदर्शन किया, जहां उन्होंने युवाओं को प्रतियोगी परीक्षाओं, समय प्रबंधन और लक्ष्य हासिल करने के महत्वपूर्ण टिप्स दिए। कार्यक्रम के दौरान उन्होंने छात्र-छात्राओं को साइबर सुरक्षा, महिला सुरक्षा और यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के साथ-साथ उनके सवालों के जवाब भी दिए और जीवन में अनुशासन तथा कड़ी मेहनत के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।

Uncategorized

उत्तर प्रदेश पुलिस का सिपाही मिशन शक्ति जैसे अभियान को दिखा रहा ठेंगा!दो बीवियों के बीच फसा उत्तर प्रदेश पुलिस का सिपाही,एक बीवी घर तो दूसरी को ले तैनाती क्षेत्र में रह रहा था! घर वालों को पता चलने पर दूसरी को छोड़ा तो दूसरी बीवी ने किया मुकदमा!उत्तर प्रदेश में कानून का रखवाला ही कानून की धज्जियां उड़ा रहा,शादीशुदा होने के बावजूद कई सालों से दूसरी महिला को पत्नी बनाकर साथ में रह रहा था! बताते चलें कि देवरिया जिले का सिपाही ना०पु०062620433 रवि प्रताप जो पहले से शादीशुदा था महाराजगंज में तैनाती के दौरान महाराजगंज की एक महिला को भी अपनी पत्नी बनाकर साथ में रखा हुआ था! कई सालों तक साथ में रहने के बाद जब घर वालों को पता चला तो वह दूसरी बीवी को छोड़कर भागने के फिराक में लग गया! लेकिन दूसरी बीवी उसे भागता देख जिले के ही पुलिस अधीक्षक के पास शिकायत लेकर पहुंची और सिपाही रवि प्रताप के खिलाफ 376,और 493/506, समेत कई धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है! अब सवाल यह उठ रहा है कि ऐसी धाराओं में मुकदमा दर्ज होने के बाद भी सिपाही रवि प्रताप निश्चिंत होकर अपनी ड्यूटी गोंडा जिले के जीआरपी में कर रहा है और कानून के बीच के बीच फसाकर दूसरी बीवी को प्रताड़ित कर रहा है!आपको बताते चलें कि महाराजगंज जिले में यह मामला काफी चर्चा में रहा है लेकिन विभागीय होने के नाते पुलिस विभाग के द्वारा भी आज तक ना तो सिपाही रवि प्रताप को गिरफ्तार किया गया ना ही उसकी दूसरी पत्नी के लिए न्याय संगत कोई कदम उठाया गया! कागजी कार्यवाही में कोटा पूर्ति करके सिर्फ महिला को थाने कचहरी और कोर्ट तक भगाया गया अब प्रश्न यह उठता है कि जब एक व्यक्ति कई सालों तक उक्त महिला के साथ रह रहा था तो ऐसे में उस महिला के ऊपर पड़ने वाले खर्च का भार कौन उठाएगा और किस के भरोशे न्याय के नियत दर-दर भटकेगी! बात करने पर सिपाही रवि प्रताप की दूसरी पत्नी ने बताया कि सिपाही रवि प्रताप के रिश्तेदारों के द्वारा उसे जान से मारने की धमकी भी मिल रही है और तरह-तरह के कूट रचित योजनाओं सेवा किसी भी तरीके से मामले को सुलह के रास्ते पर ले जाना चाहता है! उक्त प्रकरण में जो कि मामला गिरफ्तारी का है कि बावजूद कानून व्यवस्था को ही इस्तेमाल कर उक्त सिपाही इस मामले से निकल अपनी रोटी सेक दूसरी महिला के जीवन के साथ खिलवाड़ कर रहा है! जहां उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं की सुरक्षा और उनके जीवन को मजबूत रखने के लिए तरह-तरह के कानून बना रहे हैं वहीं ऐसे भ्रष्ट और अयाश कानून के रखवाले सारे कानून को तोड़ सरकार की मंशा पर पानी फिरने का काम कर रहे हैं!(साक्ष्य मौजूद)

To Top