लोकसभा चुनाव: आज अमित शाह मथुरा में हेमामालिनी के समर्थन में करेंगे जनसभा, जनसभास्थल नो फ्लाइंग जोन घोषित

मथुरा: लोकसभा चुनाव 2024 के प्रचार-प्रसार में भाजपा कोई कोर कसर नहीं है। भाजपा के स्टार प्रचारक यूपी में डटकर ताकत झोंक रहे हैं। इसी क्रम में आज यानि शनिवार को देश के गृह मंत्री अमित शाह मथुरा आ रहे हैं। वह मथुरा संसदीय क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी हेमामालिनी के समर्थन में जनसभा करेंगे। वह छटीकरा स्थित प्रियकांत जू मंदिर के मैदान में जनसभा करेंगे। बताया जा रहा है कि अमित शाह पश्चिम की सभी सीटों को यहां से हिंदुत्व का संदेश देने के लिहाज से आ रहे हैं।

डीएम शैलेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने पत्र भेजा, जिसमें उल्लेख किया है कि अमित शाह को विभिन्न आतंकवादी समूहों, नक्सलवादी समूहों एवं अन्य देश विरोधी शक्तियों से भय संभावित है। इसके अतिरिक्त विभिन्न राजनीतिक विरोधियों द्वारा उनके कार्यक्रम को गुब्बारे, पतंग, ड्रोन आदि के द्वारा बाधित किए जाने की संभावना से मना नहीं किया जा सकता है। इस पत्र के आधार पर सुबह 10 बजे से रात 9 बजे तक नो फ्लाइंग जोन घोषित किया गया है।

अमित शाह के आगमन की सभी तैयारी पूरी हो गई हैं। भाजपा ने दो लाख लोगों की भीड़ जुटाने का लक्ष्य तय किया है। आगरा सहित आसपास के जिलों से भीड़ लाने के लिए बसों का इंतजाम किया गया है। सभी पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ता जनसभा को सफल बनाने में जुटे हुए हैं। अमित शाह के आगमन को देखते हुए जनसभा स्थल को नो फ्लाइंग जोन घोषित किया है। इसके 5 किलोमीटर का दायर नो फ्लाइंग जोन घोषित कर दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *